धर्म में साथ निभाने वाला दमदार हो तो खिलाफ कितने खड़े हो इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता
/गणिनी आर्यिका का संगममती माताजी/
नैनवा जिला बूंदी 27 मार्च शुक्रवार 2026
गणिनी आर्यिका संगममती माताजी संघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ प्रथम दिन शांति वीर धर्मस्थल पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए बताया
इस संसार में धर्म की क्रियाओं को करने वाला व्यक्ति मजबूत व दमदार हो तो विरोध करने वाले कितने हो उनकी कोई बात नहीं सुनता
माता ने बताया मंगल प्रवेश में हमें लेने काफी भक्त महिलाएं खटकड़ देई तक गए हैं यही धर्म की बहुत बड़ी प्रभावना
माता ने बताया आज के भौगोलिक युग में थोड़ा सा समय निकालकर धर्म क्रिया करने से मनुष्य जीवन में बहुत कुछ लाभ प्राप्त होता है
प्रत्येक संसारी जीव प्रतिदिन भोगों की क्रिया करता है लेकिन धर्म की क्रिया करना है नहीं चाहता भोगों क्रियो से कभी तृप्ति हो नहीं सकती
माता ने यह भी बताया की नैनवा धर्म नगरी है इस नगरी में 7 वर्ष पहले मैंने इसी स्थान इसी धर्म स्थल पर वर्षा योग किया था
आज फिर से इस नगरी का सौभाग्य है कि मुझे इसी स्थान पर धर्म सभा को संबोधित करने का अवसर मिल रहा है
मनुष्य जीवन का कल्याण सदैव ही धर्म कार्य से ही होगा धर्म ही जीवन का सच्चा मार्ग है
भगवान महावीर स्वामी का जन्म जयंती महोत्सव पर ऐसी धर्म प्रभावना दिखाना कि आपका जयंती महोत्सव मानना सार्थक हो
प्रथम दिन अपार भक्तों ने गुरु माता के मंगल प्रवचन सुनने का धर्म लाभ प्राप्त किया
महावीर कुमार सरावगी दिगंबर जैन
समाज प्रवक्ता नैनवा
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha

















