दिल्ली नगर निगम के मनोनीत पार्षद एवं सहयोग दिल्ली के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार जैन ने केंद्रीय दूरसंचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया को पत्र लिखकर नेत्रदान के लिए सरकार द्वारा पूर्व में संचालित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1919 की पुनः बहाली की मांग की है।

0
10
नई दिल्ली, 26 जुलाई 2025
दिल्ली नगर निगम के मनोनीत पार्षद एवं सहयोग दिल्ली के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार जैन ने केंद्रीय दूरसंचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया को पत्र लिखकर नेत्रदान के लिए सरकार द्वारा पूर्व में संचालित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1919 की पुनः बहाली की मांग की है।
श्री जैन ने अपने पत्र में कहा है कि—
“नेत्रहीनता एक गंभीर राष्ट्रीय स्वास्थ्य चुनौती है, और नेत्रदान के माध्यम से हज़ारों लोगों की दुनिया में रोशनी लौटाई जा सकती है। सरकार द्वारा शुरू की गई 1919 हेल्पलाइन न केवल सूचना का माध्यम थी, बल्कि यह एक सशक्त सामाजिक अभियान भी था।”
उन्होंने आग्रह किया है कि:
1.हेल्पलाइन नंबर 1919 को पुनः सक्रिय किया जाए।
2.यदि तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से यह संभव न हो, तो वैकल्पिक टोल-फ्री नंबर, मोबाइल ऐप या ऑनलाइन पोर्टल की व्यवस्था की जाए।
3.यह सुविधा केवल नेत्रदान तक सीमित न रहकर, अन्य अंगों के दान हेतु भी विस्तारित की जाए।
श्री जैन ने यह भी सुझाव दिया कि सरकार इस दिशा में एक केंद्रीकृत प्रणाली विकसित कर सकती है, जो मृत्यु उपरांत अंगदान की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सहज बनाए।
“यह मिशन न केवल मानवता की सेवा है, बल्कि एक ऐसे भारत के निर्माण की दिशा में कदम है, जहाँ मृत्यु के बाद भी जीवन दिया जा सकता है,” — श्री जैन ने कहा।
मनोज कुमार जैन
मनोनीत पार्षद, दिल्ली नगर निगम
अध्यक्ष – सहयोग दिल्ली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here