दिल्ली के वातावरण को शुद्ध करेगा दसलक्षण महापर्व -बिजेंद्र गुप्ता

0
109

नई दिल्लीः दसलक्षण पर्व के नौवें दिन शुक्रवार को लालकिला मैदान में उत्तम आकिंचन धर्म की पूजा अर्चना और अर्हम योग शिविर के अवसर पर दिल्ली विधानसभाध्यक्ष बिजेंद्र गुप्ता ने मुनि श्री प्रणम्य सागरजी जी को श्रीफल भेंटकर व पाद-प्रक्षालन कर विनयांजलि अर्पित की और कहा कि मुनि श्री ने 2019 में इसी मैदान से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अहम से अर्हम की यात्रा शुरू की थी। वही ऊर्जा और चेतना आज फिर से जाग उठी है जो दिल्ली का शुद्धिकरण
करेगी। यह अवसर वास्तव में आत्मा की शुद्धि का यह महान पर्व है।
मुनि श्री ने कहा कि मै कुछ नही हूं, आत्मा के सिवाय मेरा कुछ नही है, ऐसा चिंतन-मनन करना ही आकिंचन धर्म की आराधना है। यह जीवन केवल एक पुल है, इसे ठिकाना नही बनाना, केवल इससे गुजरना है। एकांत से डरो मत, उसका आनंद लो।
जैन समाज दिल्ली के प्रधान चक्रेश जैन ने बिजेंद्र गुप्ता का स्वागत किया। मुनि श्री ने उन्हे शास्त्र भेंट किए। दशलक्षण महापर्व के समापन पर रविवार 7 सितंबर को पूजन-अर्चन के बाद क्षमावाणी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुनि श्री ने कहा कि क्षमा सभी धर्मों
का सार है यह मन की कलुषता धोने का पावन पर्व है। क्रोध मानव का सबसे बडा शत्रु है, उसे जीतना ही मानव जीवन की सार्थकता है। मुनि श्री ने सबको भरपूर आशीर्वाद दिया। सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने मुनि श्री को विनयांजलि अर्पित की। समाज के अध्यक्ष चक्रेश जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विद्वानों व व्रतियों का सम्मान किया गया। निगम पार्षद मनोज जैन, पीके जैन, जिनेंद्र जैन, पुनीत जैन, पंकज जैन, प्रतिभा जैन, विजया जैन, कविता जैन, नीरज जैन, ललित जैन, सुधीर जैन आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
प्रस्तुतिः  रमेश जैन एडवोकेट नवभारत टाइम्स नई दिल्ली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here