देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के अंतर्गत भारतीय ज्ञान परंपरा जैन गणित केंद्र में 12 दिसंबर से 23 दिसंबर तक जैन गणितीय पांडुलिपियों की प्रदर्शनी का शुभारंभ जैन अध्ययन केंद्र लंदन के प्रोफेसर पीटर फ्लूगेल ने किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने पांडुलिपियों की प्राचीनता और उसके महत्व की प्रशंसा करते हुए उनके प्रकाशन की आवश्यकता एवं शोध के क्षेत्र में प्राथमिक स्रोतों से सामग्री संग्रहित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर जैन गणित केंद्र के प्रमुख डॉक्टर अनुपम जैन, विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजीव टोकेकर, डॉ वीणा जैन आदि अनेकों विद्वत जनों एवं जिज्ञासुओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर आयोजन की सराहना की
श्रीमान संपादक महोदय कृपया विज्ञप्ति चित्र सहित प्रकाशित कर अनुग्रहित करें धन्यवाद
राजेश जैन दद्दू धर्म समाज प्रचारक
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












