डडूका के रावल बंधुओं का सम्मान………………….
महावीर इंटरनेशनल डडूका द्वारा राजस्थान पत्रिका के डडूका निवासी रोशन रावल एवं गौरव रावल का दशकों की राजस्थान पत्रिका वितरक के रूप में सफल यात्रा पर आदरणीय श्री कर्पूर चंद्र कुलिश जी की शताब्दी जयंती पर बांसवाड़ा में हुए सम्मान के क्रम मे आज बहुमान किया गया। इस अवसर पर इंटरनेशनल के डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया तथा बांसवाड़ा जिला कॉर्डिनेटर सुंदरलाल पटेल ने दोनों भाइयों को दुपट्टा ओढ़ाकर बहुमान किया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल डडूका द्वारा दोनो भाइयों की पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाओं की सराहना की गई। आयोजन मे योगेश सोनी तथा महेश वैष्णव भी उपस्थित रहे।
इस अवसर क्षेत्र के समाचारों और समस्याओं को मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने में रावल बंधुओं के समर्पण की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












