छत्रपति नगर दिगंबर जैन समाज ने महावीर जन्म कल्याणक दिवस श्रद्धा,उमंग और उत्साह से मनाया
राजेश जैन दद्दू
इंदौर
वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर का जन्म कल्याणक दिवस छत्रपति नगर दिगंबर जैन समाज ने श्रद्धा उमंग और उत्साह से मनाया। इस अवसर पर तीर्थ स्वरूप दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में प्रातः भगवान महावीर की पूजन,प्रतिमाभिषेक एवं शांति धारा करने के बाद
भगवान महावीर की प्रतिमा को विमान (पालकी) मैं विराजमान कर शोभायात्रा के रूप में बैंड बाजों के साथ छत्रपति नगर,गोरव नगर महावीरबाग, अग्रसेन नगर भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने श्री जी की आरती उतारी, शोभा यात्रा में महिलाएं मंगल कलश लिए केसरिया साडी एवं पुरुष श्वेत परिधान में जैन ध्वज फहराते एवं जयकारा लगाते हुए पैदल चल रहे थे। श्रीजी के विमान को पवन जैन, नेमीचंद जैन, निलेश टैलेंट, विक्की, एवं अरविंद सोधिया अखिलेश जैन आदि अपने कंधों पर रख कर भ्रमण करा रहे थे। शोभा यात्रा के दौरान के मार्ग
में श्रद्धालुओं ने जगह जगह श्रीजी की आगवानी कर आरती उतारी।
शोभा यात्रा के वापस जिनालय पहुंचने पर श्री जी का स्वर्ण,रजत कलशों से अभिषेक हुआ एवं अभिषेक के पूर्व जैन मनीषी विद्वान पंडित रमेशचंद्र बांझल ने भगवान महावीर के जन्म एवं उनके व्यक्तित्व पर उद्गार व्यक्त करते हुए जन्मकल्याणक का महत्व बताया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर श्री हीरालाल शाह परिवार एवं श्री रमेशचंद एवं राहुल विकास जैन बीना वाला परिवार के द्वारा जिनालय में नई प्रतिमा विराजमान करने का सौभाग्य अर्जित करने के उपलक्ष में जिनालय ट्रस्ट द्वारा गुणाणवाद किया गया। शोभायात्रा में ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, डॉ बी सी जैन, डॉ डी के जैन, डॉक्टर धीरेंद्र जैन डॉ जैनेंद्र जैन, अखिलेश सोधिया, विजय सेठी राजेंद्र नायक, कमल जैन, श्रुत जैन, श्रीमती रजनी जैन मुक्ता जैन, समता सोधिया, मनीषा जैन, संगीता बांझल, आदि उपस्थित थे। संचालन ट्रस्ट के महामंत्री विपुल बांझल ने किया।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha














