छतरपुर जिले तहसील घुवारा के रामटौरिया समीपस्थ ग्राम गुंजौरा में रुका मुनि श्री समत्व सागर जी का विहार, श्रद्धालुओं में उत्साह

0
1

छतरपुर जिले तहसील घुवारा के रामटौरिया समीपस्थ ग्राम गुंजौरा में रुका मुनि श्री समत्व सागर जी का विहार, श्रद्धालुओं में उत्साह

रामटौरिया क्षेत्र के समीप स्थित ग्राम गुंजौरा में बुधवार को श्रद्धा और अनुशासन का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज Muni Shri 108 Samatva Sagar Ji Maharaj ससंघ का मंगल विहार सूर्यास्त होने पर वहीं रुक गया।
मुनि श्री कारीटोरन पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न करा कर वहां से विहार करते हुए ग्राम रामटौरिया की ओर अग्रसर थे। जैन मुनि परंपरा के अनुसार सूर्यास्त के पश्चात पदविहार नहीं किया जाता है। इसी मर्यादा का पालन करते हुए मुनि श्री ने सूर्यास्त होते ही ग्राम गुंजौरा में ही अपने विहार को विराम दे दिया।
अचानक हुए इस मंगल पड़ाव से गुंजौरा एवं आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने दीप प्रज्वलित कर जयकारों के साथ गुरुदेव की अगवानी की और रात्रि विश्राम के दौरान गुरु भक्ति, आरती तथा मंगल प्रवचनों का लाभ प्राप्त किया।
मुनि श्री ने अपने प्रवचनों में अहिंसा, संयम और आत्मानुशासन का संदेश देते हुए धर्ममय जीवन जीने की प्रेरणा दी।
जानकारी के अनुसार गुरुवार प्रातःकाल मुनि श्री ससंघ ग्राम रामटौरिया के लिए पुनः मंगल विहार करेंगे, जहाँ श्रद्धालुओं द्वारा भव्य अगवानी की तैयारियाँ की गई हैं।
योगेश जैन संवाददाता टीकमगढ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here