चैत्र नव वर्ष पर दिगंबर जैन पाठशाला डडूका द्वारा सभी की सुख समृद्धि की कामना की गई…………………….
चैत्र नव वर्ष पर दिगंबर जैन पाठशाला डडूका के बच्चो और प्रेरकों के द्वारा सभी को शुभकामनाएं देकर बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की। पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया एवं धनपाल शाह के निर्देशन में बच्चो ने जिनवाणी स्तुति, अनुशासन के नियम और महावीर स्वामी एवं आदिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक पर्व आधारित रोचक प्रश्नमंच में 11बच्चों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर भगवान महावीर के सभी भवों आधारित रोचक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन कर उनके प्रश्नों के उत्तर 30 मार्च तक देने की तिथि निर्धारित की गई।
महावीर जन्मकल्याणक पर्व पर बच्चों द्वारा घोष वादन के साथ प्रभात फेरी में हिस्सा लिया जाएगा तथा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी होगा।
प्रश्नमंच संचालन धनपाल शाह ने किया आभार अजीत कोठिया ने व्यक्त किया।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha














