चेहरे बहुत भोले हैं सच मानो तो बारूद के गोले है…. आचार्य प्रसन्न सागर

0
3
रक्षा बंधन पर भव्य शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न
 अंतर्मना सानिध्य में 100 दिन में तैयार होगा गुफा मंदिर …,तरुण सागर आर्ट गैलरी होगी आकर्षण का केंद्र
औरंगाबाद /दिली/ सोनकच्छ:– स्वयं का ज्ञान विवेक बुद्धि सर्वोच्च है इसके बिना सब अधूरा है। हम दूसरों को जताने के प्रयास में अपने समय को नष्ट कर रहे है। पहले घरों में संवाद और अपनापन था लेकिन जब से साधन और सुविधाएं आई है इन्होंने परिवारों में दूरियां बढ़ा दी है।… यह बात भारत गौरव अंतर्मना आचार्य श्री १०८ प्रसन्न सागर जी महाराज ने ससंघ के साथ श्री तरूणसागरम् पार्श्वनाथ धाम, जिला-गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के धर्म परिसर में उपस्थित भक्तों से कही . उन्होंन कहा की व्यक्ति जैसे दिखते हे वैसे है नहीं क्योंकि ये चेहरे बहुत भोले हैं सच मानो तो बारूद के गोले है। इसलिए सही की पहचान करने के लिए आध्यात्म बहुत जरूरी है। क्योंकि अध्यात्म ही  स्वयं को स्वयं की अनुभूति करा के दूसरों पहचान करने एक मात्र साधन है।
 रक्षा बंधन पर भव्य  शिलान्यास आयोजन*
आचार्य सन्मति सागर तरुण सागर व भगवान पारस नाथ विराजेंगे गुफा मन्दिर में :–
 तरुणसागरम् तीर्थ के वर्षायोग 2025 में  परम पूज्य गुरुदेव उत्तम सिंह निष्क्रिडित व्रतकर्ता साधना महोदधि अंतर्मना आचार्य 108 श्री प्रसन्न सागरजी महाराज जी ससंध के पावन सानिध्य उपाध्याय श्री पियूष सागरजी महाराज जी ओर  प्रतिष्ठाचार्य श्री प्रदीप जी जैन मधुर के निर्देशन रक्षाबंधन पर भव्य गुफा मंदिर का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां 1008 देवाधिदेव भगवान पार्श्वनाथ जी की प्रतिमा समाधिस्थ तपस्वी सम्राट आचार्य श्री सन्मति सागर जी महाराज ओर  समाधिस्थ क्रांतिकारी संत आचार्य श्री तरुण सागर जी महाराज जी की प्रतिमा विराजमान की जायेगी और तरुण सागर जी महाराज जी की जीवन की उपलब्धियो की एक आर्ट गेलेरी बनाई जायेगी। विशेष यह गुफा मंदिर मात्र 100 दिन में तैयार होगा और अंतर्मना गुरुदेव के पावन सानिध्य में भव्य प्रतिष्ठा  सम्पन्न होगी।
– रोमिल जैन नरेंद्र जैन पियुष कासलीवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here