राजेश जैन दद्दू
इंदौर दिगम्बर जैन चंदाप्रभु मंदिर मल्हारगंज में आज फाल्गुन शुक्ल सप्तमी को श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान का विधान , पालकी यात्रा एवं निर्वाण लाढूं चढ़ाया गया सुबह 7.30 बजे भगवान का नित्य नियम पूजन अभिषेक एवं शांतिधारा हुई तत पश्चात विधान एवं रजत पालकी में श्री जी को विराजमान कर निकाली भव्य शोभायात्रा के बाद श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान का अभिषेक कर निर्वाण काण्ड पाठ पढ़ कर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू
ने बताया सभी समाज बंधुओं ने भगवान की भव्य शोभायात्रा यात्रा में परवार समाज के अध्यक्ष राजेश लारेल, राजू अलबेला सुदीप जैन राजीव जैन बंटी अमित परवार भुपेंद्र जैन विपुल बांझल अखिलेश सोधीया राजेन्द्र नायक नवनीत जैन एवं परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन कल्पना परवार वंदना जैन सीमा रावत आदि समाज जन ने बड़े हर्षोल्लास के साथ झुमते गाते नृत्य करते हुए जय घोष के साथ श्री जी की पालकी यात्रा में शामिल होकर भक्ति की। दद्दू ने कहा कि भगवान का जन्म उत्तर प्रदेश के बनारस के पास चन्द्रपुरी में हुआ था। उनकी माता का नाम सुलक्षण एवं पिता का नाम महासेन था। भगवान आज के दिन सम्मेद शिखर जी के ललित कूट से
मोक्ष गए थे।