चलो बुलावा आया है, शिखरजी बुलाया है

0
2

चलो बुलावा आया है, शिखरजी बुलाया है: 1008 सदस्यीय दल फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के नेतृत्व में प्रथम बार यात्रा करेगा………………
फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज का 1008 सदस्यीय दल प्रथम बार संगठन के बैनर तले 13सितम्बर से ट्रेनों से सम्मेदशिखरजी की यात्रा करेगा। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने बताया की यात्रा की तैयारियों के लिए अध्यक्ष विपिन गांधी, महामंत्री महेन्द्र बंडी, पूर्व अध्यक्ष डॉ श्रेणिक शाह, मिहिर गांधी, संयोजक विजय तलाटी, संदेश गांधी, रजनीकांत गांधी, वीर कुमार शाह एवं हितेश दोशी ने सम्मेद शिखरजी मधुबन का दौरा कर वहां सारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। देश भर से राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात महाराष्ट्र ओर शेष भारत प्रोविंसेज से 1008 यात्री एक साथ प्रथम बार पवित्र पहाड़ की वंदना करेंगे। यात्रा हेतु पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 20जून तय है और पहले आओ पहले पाओ के अनुसार नामांकन तय किया जाएगा। कोठिया ने बताया कि यात्रा में सभी कार्यकारिणी सदस्य, संयोजक, सह संयोजक और अन्य सभी पदाधिकारी भी शामिल हो रहे हैं। अध्यक्ष विपिन गांधी ने सभी प्रोविजेज ओर महिला प्रकोष्ठ सदस्यों से पंजीयन कराने अधिकाधिक सहयोग का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here