बून्दी दिगम्बर जैन समाज के सक्रिय व्यक्ति राजेन्द्र कुमार कासलीवाल का असामयिक निधन

0
66

बूंदी, 23 मई। दिगम्बर जैन समाज के हंसमुख व व्यवहार कुशल धार्मिक भावना से ओतप्रोत स्व. राजेन्द्र कुमार कासलीवाल का असामयिक निधन का समाचार जैसे ही बून्दी शहर में पता लगा तो लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. राजेन्द्र खण्डेलवाल सरावगी समाज संस्थान के सक्रिय कार्यकारिणी के सदस्य थे। उनको वर्ष 2022 की महावीर जयंती महोत्सव का संयोजक नियुक्त किया था। जिसमें उन्होंने भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया था। जिसकी समाज के सभी वर्गों द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की थी। उनकी यह विशेषता थी कि जब भी जैन धर्म का कोई भी जुलूस निकलता था तब अपने गले में जैन धर्म का दुपट्टा पहनकर निकलते थे तथा जब भी बून्दी शहर में दिगम्बर जैन साधु आते थे उस समय जैन धर्म के ध्वज को लेकर सबसे आगे चलते थे। वह हमेशा मोबाइल के माध्यम से भक्तामर के पाठ का श्रवण करते हुए चलते थे।
स्व. राजेन्द्र कासलीवाल त्रिलोक सेवा संस्थान के भी अध्यक्ष थे। उन्होंने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में कई गरीब व दुखी व्यक्तियों का अपने स्तर पर इलाज कराया। उनके तीये की बैठक में पूर्व वित्त राज्य मंत्री एवं वर्तमान विधायक हरिमोहन शर्मा तथा राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा ने भी श्रद्धांजलि व्यक्त की तथा खण्डेलवाल सरावगी समाज संस्थान बून्दी की ओर से शोक संदेश पारित किया। चंद्रेश रांवका ने श्रद्धांजलि सभा का संचालन किया।
रविन्द्र काला
जैन गजट संवाददाता, बून्दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here