ब्रिटी स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस संत सुधा सागर दिगंबर जैन संस्थान द्वारा प्रथम वार्षिक उत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।

0
3
भीलवाड़ा, 12 फरवरी-पुर रोड स्थित ब्रिटी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस – संत सुधा सागर दिगम्बर जैन संस्थान में प्रथम वार्षिक उत्सव का रंगारंग आगाज किया गया।
 वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम की थीम ‘पेज टु स्टेज’ पर आधारित थी।
 मुख्य अतिथियों के रूप में अभय जैन ‘डिस्ट्रिक जज भीलवाड़ा’, राजेश जैन ‘डिस्ट्रिक जज अजमेर’,  नागेंद्र सिंह ‘चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट भीलवाड़ा’,  विशाल भार्गव ‘सेक्रेटरी डी.एल.एस.ए. भीलवाड़ा’, त्रिलोकचंद जी छाबड़ा ‘अध्यक्ष आर.सी.एम. ग्रुप भीलवाड़ा’ और डॉक्टर नरेश पोरवाल  ने शिरकत की। विद्यालय निदेशक अकिन चौधरी, सह निदेशिका श्रीमती शिल्पा चौधरी, प्रधानाचार्य विनीत जैन, एडमिन हेड श्रीमती याचिका चौधरी और ब्रिटी ब्लूम स्कूल की प्राइमरी हेड श्रीमती संगीता कांसल ने अतिथियों को अपरना ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत सत्कार किया।कार्यक्रम के प्रारंभ में माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। विद्यालय परिसर में नवनिर्मित ‘सुधा सागर स्पोर्ट्स एकेडमी’ का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात कोयर विद्यार्थियों द्वारा णमोकार महामंत्र का सुमधुर ध्वनियों द्वारा जाप किया गया। इस अवसर पर अतिथि अभय जैन डिस्ट्रिक जज भीलवाड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रस्तुतीकरण दी एवं बच्चों में विशेष टैलेंट को देखा। विद्यालय के हेड बॉय पाक्षिक जैन ने विचार व्यक्त किये।  विद्यार्थियों ने कार्निवल परेड के माध्यम से पधारे हुए समस्त दर्शकों का सत्कार किया। सीनियर के.जी. के बच्चों ने पवित्र मंत्रों का उच्चारण किया। विद्यालय में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कक्षा 6 तथा कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने ‘विघ्नहर्ता वंदनम्’ नृत्य के द्वारा गणपति आराधना प्रस्तुत की। कक्षा एक के द्वारा ‘फ्लाइंग सिक्ख’ नृत्य प्रस्तुत करते हुए मिल्खा सिंह को याद किया। तत्पश्चात ब्रिटी न्यूज़ पढ़ी गई जिसमें वर्ष भर हुए कार्यक्रमों का संक्षिप्त ब्यौरा दिया गया। विद्यालय की हेड गर्ल दृष्टि त्यागी ने स्वविचार अभिव्यक्त किये। अपने परिश्रम एवं छात्र-छात्राओं की देखभाल करने में अव्वल आने वाले चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों का विद्यार्थियों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कक्षा जूनियर केजी. द्वारा स्टार-लाइट फेयरी-टेल की परिकथा पर आधारित नृत्य का मन मोह लेने वाला प्रदर्शन किया गया। कक्षा नर्सरी द्वारा ‘जंगल रिदम’ पर प्राकृतिक पर्यावरण का जीवंत परिचय देते हुए नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा दो के विद्यार्थियों द्वारा ‘कॉस्मिक कल्पना कैनवास’ नृत्य के माध्यम से अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के साहस को याद किया गया। कक्षा सीनियर केजी द्वारा अभिनेता अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व को दर्शाते हुए ‘बिग बी’ नृत्य प्रस्तुत किया गया। नृत्य सम्राट बिरजू महाराज की भाव-भंगिमाओं को प्रस्तुत करते हुए कक्षा चार के विद्यार्थियों ने भावपूर्ण नृत्य किया। पधारे हुए अतिथियों ने अपने वक्तव्य द्वारा आगंतुकों को संबोधित किया। मेवाड़ के गौरव महाराणा प्रताप के शौर्य को प्रदर्शित करते हुए कक्षा तीन के विद्यार्थियों ने ओज-पूर्ण शैली में नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा छह तथा कक्षा सात के विद्यार्थियों ने एक बहुआयामी काल्पनिक चरित्र ड्रैकुला को मंच पर नृत्य के माध्यम से प्रकट किया। मराठाओं के वीर योद्धा, छत्रपति शिवाजी महाराज के सुपुत्र संभाजी महाराज की वीरगाथाओं को दर्शाते हुए कक्षा पाँच के विद्यार्थियों ने अद्भुत नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों से सभी मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम की थीम ‘पेज टु स्टेज’ हमें महापुरुषों के आदर्श व्यक्तित्व एवं परिश्रमी संस्कारों से अवगत कराती है। साथ ही मानव जीवन में महत्वपूर्ण सहयोग का संदेश देती है। वार्षिक समारोह की तैयारी से संबंधित वीडियो दिखाया गया। अनोखे मॉडल्स को अभिभावकों ने सराहा। आकाश रंग-बिरंगी आतिशबाजी से छा गया। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में ग्रैंड फिनाले के माध्यम से भव्य समापन किया गया। एडमिन हेड श्रीमती याचिका चौधरी ने धन्यवाद अर्पण किया। कीर्ति शर्मा एवं अदिति पाराशर द्वारा मंच संचालन किया गया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान द्वारा देश को सम्मान दिया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे।
      प्रकाश पाटनी
              जैन गजल संवाददाता
                              भीलवाड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here