बूंदी निवासी इंदु जैन लुंग्या (बटवाल) का असामयिक निधन

0
1

बूंदी निवासी इंदु जैन लुंग्या (बटवाल) का असामयिक निधन
बूंदी, 17 फरवरी। सरल स्वभावी व नियमित देव दर्शन करने वाली बूंदी पुरोहित गली निवासी श्रीमती इंदू जैन धर्मपत्नि प्रकाशचंद लुंग्या का असामयिक निधन दिनांक 13 फरवरी 2026 को सायंकाल 4 बजे के लगभग हो गया।
उनका जन्म पिताश्री स्व. सुगनचंद जैन माताश्री स्व. कंचन बाई निवासी धार्मिक नगरी उज्जैन में दिनांक 1 जनवरी 1960 एक भरे पूरे परिवार में हुआ। इनका विवाह बूंदी के एक प्रतिष्ठित धार्मिक दानवीर परिवार में पिता स्व. मोहनलाल बटवाल माताश्री कंचन बाई के सुपुत्र प्रकाशचंद जैन लुंग्या के साथ 10 मई 1978 को हुआ। प्रकाशचंद जैन वर्तमान में वर्धमान क्लोथ सेंटर के नाम से व्यवसाय कर रहे हैं।
श्रीमती इंदू जैन एक धर्मपरायण महिला थी जो नित्य देवदर्शन किए बिना अपनी दिनचर्या को प्रारम्भ नहीं करती थी। उन्होंने हमेशा जैन धर्म के मेरी भावना की अनुसार ‘‘रहे भावना ऐसी मेरी सरल सत्य व्यवहार करूं’’ तो उन्होंने अपने जीवन में हमेशा सरल सत्य एवं व्यवहारिक भाव रखा।
इनके परिवार में तीन जेठ मनोहरलाल जैन, संत कुमार, बाबूलाल हैं। जैन समाज के भामाशाह के नाम से पहचाने जाने वाले बाबूलाल लुंग्या बटवाल का टेªड सेंटर के नाम से शाॅपिंग सेंटर कोटा में प्रतिष्ठित व्यवसाय हैं।
इनके एक पुत्र प्रतीक जैन का विवाह रुठियाई निवासी स्व. सुगनचंद जैन माताश्री मधु जैन की सुपुत्री भारती के साथ संपन्न हुआ। इनके एक पौत्र तक्ष जैन हैं। इनके छह भतीजे क्रमशः स्वदेश जैन जो कि वर्तमान दूरसंचार विभाग के महाप्रबंधक के रूप कार्यरत हैं। दूसरा भतीजा प्रवीण जैन भी कोटा मंे एक प्रतिष्ठित व्यवसाय कर रहे हैं। इनके अलावा तरुण जैन, नीरज जैन, मुकेश, पवन भतीजे हैं। चार भतीजी कमलेश, रेणु, किरण एवं आशा जैन है। इस प्रकार से श्रीमती इंदू जैन अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं।
इनके परिवार ने जैन गजट को 2000 रुपये की सहयोग राशि दी है।
रविन्द्र काला
जैन गजट संवाददाता, बूंदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here