बिहसंत सागर महाराज ससंघ का बरासो में हुआ मंगल प्रवेश महिला मंडल ने पाद प्रक्षालन एवं रंगोली सजाकर मुनिराजो की आरती कर की अगवानी

0
97

भिण्‍ड/ गणाचार्य विराग सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य उपाध्याय विहसंत सागर महाराज जी, मुनि विश्व साम्य सागर जी महाराज ससंग का डबरा चतुर्मास के पश्चात लगभग चार सो किलोमीटर की पदयात्रा पद् विहार करते हुए अतिशय क्षेत्र बरासो जी जैन मंदिर पहुचे जहां पर मंदिर कमेठी महिला मंडल ने रंगोली सजाकर मुनिराजो का पाद प्रकछालन आरती कर आगवानी की। इस अवसर पर उपाध्याय विहसंत सागर जी महाराज ने कहाँ की दिगम्बर् मुनि भीषण सर्दी या गर्मी मे अपने तन पर एक भी बस्त्र धारण नही करते हे क्योकि जो दिगम्बर हे वो अम्बर को बस्त्र मानते हे इसीलिए बह मुनि बनकर अपने तप त्याग तपस्या के बल पर सर्दी गर्मी को इस अवस्था मे स्वीकार करते हुए अपने गणतव्य तक जाते हे। इस अवसर पर राजेंद्र जैन बिल्लू मनोज जैन पार्षद अजीत जैन चक्रेश जैन निखिल जैन छोटू जैन अशोक जैन गीता जैन वर्षा जैन रेनू जैन आदि महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे। नव वर्ष के अवसर बरासो जी मे होंगे धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसंत सागर जी महाराज मुनि विश्वसाम्य सागर जी महाराज के ससंग सानिध्य् मे नववर्ष के अवसर पर धार्मिक सास्कृतिक कार्यक्रम बरासो जी जैन मंदिर मे आयोजित किये जाएंगे जिसमे ३१ दिसंबर को ११ बजे से आदिव्यादी रोग शोक नासक बुध्दि सिद्दी प्रदायक सब संकट विघ्न उपसर्ग हरता मनोकामना पूर्ण विधान एवं सायकाल ६ बजे भजन संध्या रात्रि काल ११ बजे से भक्तम्बर दीप अर्चना एबं १२ बजे १००८ दीपको से नववर्ष प्रथम महाआरती का आयोजन होगा एवं १ जनबरी २०२४ को सुप्रभात महोत्सव प्रातःकाल १० बजे २५५० वर्ष प्राचीन भगवान् महावीर् स्वामी का महामस्तकाभिषेक एवं दोपहर १ बजे महा अर्चना होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here