भिंड से सोनल जैन की रिपोर्ट
भिंड में 1फ़रवरी से 5 फ़रवरी पंचकल्याणक महोत्सव- उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का मिलेगा सानिध्य
सौ मंदिर के बनवाने से अच्छा है एक पुराने मंदिर के जीर्णोद्धार करना – मेडिटेशन गुरु
भिण्ड जिले के मेहगांव क्षेत्र मै बारसो में श्री महावीर स्वामी चौबीसी जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव 1 फरवरी से प्रारंभ होगी। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसंतसागर मुनिराज ने आयोजन के बारे मै बताया 1 से 5 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। आयोजन के पहले 1 जनवरी को बरासों में त्रिमूर्ति हाल सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का उद्घाटन भी होगा। मेडिटेशन गुरु ने कहा कि सौ मंदिर के बनवाने का पुण्य एक पुराने मंदिर के जीर्णोद्धार से मिलता है। बरासों में भगवान महावीर स्वामी की समोशरण स्थली है। बरासों के जैन मंदिर में टीले पर निर्माण कार्य शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि समाधि सम्राट आचार्य विराग सागर और आचार्य विशुद्ध सागर मुनिराज के आशीर्वाद से यह कार्य पूरा हुआ। 171 फीट ऊंचे शिखर सहित चौबीसी मंदिर, भोजन शाला और अतिथि भवन का भव्य निर्माण किया गया है। निर्माण कार्य में 1,000 मजदूर, 200 कार्यकर्ता, 10 इंजीनियर और 8 आर्किटेक्ट की मेहनत लगी है। उन्होंने बताया कि नववर्ष पर एक जनवरी को उद्घाटन समारोह होगा, जिसके बाद चार दिन की विशेष आराधना आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद ऊमरी और जामना के प्रवास के बाद भिंड में एक महीने तक प्रवचन, संस्कार संबोधन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
पंचकल्याणक महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमपांच दिन तक चलने वाले महोत्सव में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे, जिनमें एक फरवरी को गर्भकल्याणक, दो फरवरी को जन्मकल्याणक, तीन फरवरी को तपकल्याणक, चार फरवरी को ज्ञानकल्याणक, 5 फरवरी को भव्य गजरथ फेरी और मोक्षकल्याणक, कार्यक्रम सुबह 9 बजे से आयोजन शुरू होंगे, जो मंदिर से लेकर घर-घर तक किए जाएंगे।












