– स्वराज जैन, टाइम्स आॅफ इण्डिया
भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण महोत्सव तथा महावीर जयन्ती के उपलक्ष्य में भगवान महावीर देशना फाउंडेशन और जैन युवा संघ के संयुक्त तत्वाधान में भारत मंडपम्, प्रगति मैदान में 07 अप्रैल 2024 को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुंबई के कलाकार विक्की डी. पारेख ने प्रेरक भजन का आयोजन किया गया। संस्था के पदाधिकारियों सुभाष ओसवाल, अनिल जैन, राजीव जैन, नविता श्रीकांत जैन, मनोज जैन, वर्ष जैन, दीपक आदि ने महावीर के उपदेशों को अपनाने पर जोर दिया। ‘मेरे महावीर‘ कार्यक्रम में सुभाष ओसवाल जैन ने संस्था द्वारा पिछले पांच वर्षों में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की।
मनोनीत पार्षद मनोज जैन ने कहा कि महावीर प्रभु ने विश्व को ऐसे पांच महाव्रत दिए हैं, जिनकी आज मानव समाज को बहुत जरूरत है। राजीव जैन ने कहा कि भगवान महावीर निर्वाण कल्याणक वर्ष के अन्तर्गत देश के शक्ति के केन्द्र भारत मण्डपम् में प्रभु महावीर का विराजना हुआ है।
भगवान महावीर का दृष्टिकोण वैज्ञानिक था। उनके उपदेशों का विश्व के अनेक धर्मों पर प्रभाव था। भगवान देशना फाउन्डेशन के पदाधिकारी श्री अनिल जैन सी.ए. ने संस्था के कार्यकलापों और उदेदश्यों पर प्रकाश डाला।
सिंह की आवाज के संपादक अर्जुन जैन; टाइम्स आॅफ इण्डिया के स्वराज जैन, नवभारत टाइम्स – रमेश जैन तथा प्रदीप कासलीवाल का भगवान महावीर देशना फाउन्डेशन के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha















