भव्य जैनेश्वरी दीक्षा से पूर्व भिण्ड नगर में दीक्षार्थी भैया/ बहनो की भव्य विनोली यात्रा निकाली गई

0
134

जैसा कि सर्व विधित है जगतपूज्य गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी मुनिराज के मंगल आशीर्वाद से उनकी परम प्रभावक शिष्या पूज्य गणिनी आर्यिका श्री 105 विशाश्री माता जी के हस्ते दिनांक 16 दिसंबर 2023 को कोलकाता प. बं. में चार बाल ब्रह्मचारिणी बहनें ब्र. शिवा दीदी, ब्र. रौनक दीदी, भिण्ड नगर गौरव ब्र. शैली दीदी, ब्र. सपना दीदी एवं संमति रत्न आचार्य श्री 108 सुबल सागर महाराज के आशीर्वाद से दिनांक 29-11-2023 को चंडीगढ़ में भिंड नगर गौरव बाल ब्रा. आनंद भैया एवं माणिक भैया, संतोष भैया की भव्य जैनेश्वरी दीक्षा संस्कार दीक्षा प्रदान की जायेगी। भव्य जैनेश्वरी दीक्षा से पूर्व दिनांक 21-11-2023 को सायं 6 बजे भव्य विनोली यात्रा किलागेट से शहर विभिन्न मार्गों से होते हुए,चैत्यालय जैन मंदिर पर सम्पन्न हुई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here