जयपुर में 8 मार्च 2025को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में राजस्थान जैन युवा महासभा द्वारा वुमेन्स पावर-2025 में नारी गौरव सम्मान सहित विभिन्न क्षेत्रों में 17 प्रतिभाओं का किया सम्मान
भट्टारकजी की नसियां में हुई अनूठी प्रस्तुति-
आज की नारी शक्ति- आत्म निर्भरता
फागी संवाददाता
जयपुर – 8 मार्च -जैन युवा एवं महिला संगठनों की प्रदेश स्तरीय पंजीकृत प्रतिनिधि संस्था राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के तत्वावधान में शनिवार 8 मार्च को भट्टारकजी की नसियां में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वुमेन्स पावर-2025 महिलाओं के लिए विशेष आयोजन किया गया।इस मौके पर एक महिला को नारी गौरव सम्मान सहित 17 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि दोपहर 1 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में विभिन्न गीतों पर नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, प्रतिभाओं का सम्मान किया गया, नारी उत्थान , चिकित्सा व मोटिवेशनल उद्बोधन हुए, महिलाओं के स्वास्थ्य पर टाक शो किया गया। लक्की ड्रा,बम्पर हाऊजी, नृत्य नाटिका सहित मनोरंजन के कई कार्यक्रम किये आयोजित गये।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज सेविका ऋतु कासलीवाल एवं समारोह गौरव ममता – मिताली सोगानी जापान वाले थी।
गौरवमयी अतिथि के रूप में नगर निगम हैरिटेज की महापौर कुसुम यादव, समाज सेविका शैलजा बोहरा उपस्थित थी। अध्यक्षता समाजसेविका अनिला कोठारी ने की समाजसेविका अन्नू सोगानी द्वारा भगवान आदिनाथ का चित्र अनावरण के बाद दीप प्रज्जवलनसमाजसेविका रोशनी टाॅक ने किया। विशिष्ट अतिथि समाज सेविका राखी गंगवाल, स्नेहलता सोगानी, दीपा शर्मा, अंजू बैराठी, शशी तिजारिया, डाॅ ज्योति जोशी, चारु गुप्ता, सुधा सरावगी थी।अतिथियों का सम्मान प्रदीप जैन,ज्ञानचन्द झांझरी, विनोद जैन कोटखावदा,मनीष बैद, संजय पाण्डया, सुभाष बज, भारत भूषण जैन, निशा जैन, दीपिका जैन कोटखावदा, पुष्पा सोगानी, पूनम चांदवाड, बरखा जैन, रेखा पाटनी आदि ने किया, कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि इस मौके पर उल्लेखनीय कार्यो के लिए युवा समाज सेविका महिला उत्थान के लिए समर्पित जीतो की चैयर पर्सन सलौनी जैन को नारी गौरव से सम्मानित किया गया।इस मौके पर प्रशासनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए RAS अनुषा जैन, आर्ची जैन, RPS सुहासी जैन, स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में डाॅ. मोनिका जैन, डाॅ नीतू जैन, पर्यावरण के लिए मंजू जैन कोटा, सामाजिक सेवा के क्षेत्र में वर्षा अजमेरा, जीव दया के लिए मैना गंगवाल, धार्मिक क्षेत्र में सुलेखा शाह, कोकिला जैन, महिला शिक्षा क्षेत्र में डाॅ. रीटा जैन, डाॅ रंजुला जैन, खेल में दिव्यांशी जैन, वाणी जैन, चिकित्सा क्षेत्र में डाॅ. दिशा जैन, नेशनल एंकर डाॅ. ज्योति जोशी
का सामाजिक क्षेत्र में प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर निर्धन बच्चों को शिक्षा एवं उच्च रहन सहन के लिए सेवा हेतु समर्पित एडवोकेट बरखा जैन द्वारा संचालित सुशी संस्थान का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में आई ए एस नवीन जैन ने वर्तमान समय में पारिवारिक माहौल एवं रिश्तों को सुदृढ़ बनाने के गुर बताये। वहीं डॉ ज्योति जोशी ने अपनी संघर्षमय जिन्दगी पर प्रकाश डालते हुए महिला सशक्तिकरण की मजबूती पर जोर दिया। जाना स्माल फाइनेंस बैंक के बृजराज गौतम ने फिमेल अवेयरनेस आफ बैंकिग एण्ड साईबर स्केल पर मुख्य वक्त्तव्य दिया। प्रसिद्ध हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ दीपक सैनी ने महिलाओं को हड्डियों एवं जोडों की देखभाल करने के साथ जोड प्रत्यारोपण, स्वस्थ रहने सम्बन्धी गुर बताये।
इस मौके पर महल योजना की निशा बडजात्या ने राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी वही वैशाली नगर महिला मण्डल द्वारा फीयरलेस क्वीन्स (निडर महिलाएं) नृत्य नाटिका की सुन्दर प्रस्तुति दी गई जिसपर पूरा सभागार तालियों की गडगडाहट से गुंजायमान हो उठा , कार्यक्रम में मंच संचालन विनोद जैन कोटखावदा,सुभाष बज, मृदुला पाटनी ,शिखा जैन, ने किया,प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन ने स्वागत उदबोधन दिया। प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने गतिविधियों पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष संजय पाण्डया ने महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला,इस मौके पर युवा महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ज्ञान चंद झांझरी, अध्यक्ष प्रदीप जैन, प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष बैद, जयपुर जिला अध्यक्ष संजयपाण्डया,कार्याध्यक्ष कमल सरावगी, जिला महामंत्री सुभाष बज,भारत भूषण जैन, निशा जैन, दीपिका जैन कोटखावदा,राज कुमार पाटनी, भारतभूषण जैन,चेतन जैन निमोडिया, सीए दिनेश जैन, रचना बैद, एडवोकेट बरखा जैन, भंवरी देवी, मैना गंगवाल,शशी बज अस्मिता पाटनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।रंग बिरंगी साड़ी पहने हुए महिलाओं से तोतूका सभागार खचाखच भरा हुआ था।अन्त में लक्की ड्रा बम्पर हाऊजी के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।आभार विनोद जैन कोटखावदा एवं सुभाष बज ने व्यक्त किया।
राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान