भगवान पार्श्वनाथ और चंद्रप्रभु का जन्म,तप कल्याणक धूम धाम से मनाया गया

0
70

भगवान पार्श्वनाथ और चंद्रप्रभु का जन्म,तप कल्याणक धूम धाम से मनाया गया

कोलकाता (हावड़ा) हावड़ा के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर जी में आज तिथि-पौष कृष्ण पक्ष एकादशी,दिनांक-15/12/2025, वार-सोमवार को जैन धर्म के चन्द्रमा (🌙”)से सुशोभीत एव आठवे (8वे) तीर्थंकर श्री देवाधिदेव 1008 श्री चन्द्रप्रभु जी भगवान जी
के जन्म, तप कल्याणक पर्व
और
सर्प (🐍)से सुशोभित एव तैईसवे (23वे) तिर्थकर श्री 1008 देवाधिदेव श्री पार्श्वनाथ भगवान जी का जन्म तप कल्याणक पर्व के मंगल अवसर पर
1008 श्री पार्श्वनाथ भगवान एवं 1008 श्री चंद्रप्रभु भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव बहुत ही भक्तिभाव एवं धूम धाम के साथ मनाया गया

आज श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर डबसन हावड़ा में करीब १४ लोगों ने एक साथ शांतिधारा करके अपने जीवन को धन्य किया सुबह से ही मंदिर जी में भक्तों को तांता लगा हुआ था करीब ५० से भी ज्यादा लोगों ने प्रभु का मंगल अभिषेक किया

आज इस मंगल एवं भव्य दो-दो महामहोत्सव के शुभ अवसर पर मंदिर जी में कल्याण मंदिर स्त्रोत विधान का भव्य आयोजन किया गया था जिसमें सभी साधर्मी बंधुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

मिलाप गंगवाल,शैलेश गंगवाल,देवेंद्र जैन,सज्जन झांझरी,नितेश जैन,नमन जैन,नीरज जैन, प्रकाश जी पहाड़िया,सुरेश गंगवाल, भूपेंद्र गंगवाल, डूंगरमल गंगवाल, राजेश अजमेरा, बिनोद गंगवाल, विमल टोंग्या,विनीत जैन,बसंत सेठी,अनुराग जैन,आतिश जैन,शांतिदेवी गंगवाल,पुष्पादेवी गंगवाल,मंजु पांड्या, आदि सभी साधर्मी बंधुओं ने सभी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here