भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव (महावीर जयंती) 30 मार्च को

0
2

भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव (महावीर जयंती) 30 मार्च को

राजस्थान जैन सभा ने राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से 30 मार्च को अवकाश घोषित करने की मांग

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया महावीर जयंती समारोह के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन

राजस्थान जैन सभा जयपुर के पदाधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
महावीर जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित

सोमवार 30 मार्च को राजधानी में निकलेगी विशाल शोभायात्रा आचार्य वर्धमान सागर महाराज एवं आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में रामलीला मैदान में होगी धर्म सभा

फागी संवाददाता/
जयपुर
(राजाबाबू गोधा)

जयपुर – 24 मार्च – राजस्थान जैन सभा जयपुर के तत्वावधान में भगवान महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव (जन्म जयंती समारोह )
के अवसर पर राजधानी में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर राजस्थान जैन सभा ने महावीर जयंती का अवकाश 30 मार्च को घोषित करने की मांग की, कार्यक्रम में सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन एवं महामंत्री मनीष बैद ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर भेट कर निमंत्रण दिया गया। इस मौके पर महावीर जयंती समारोह के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन भी मुख्य मंत्री द्वारा किया गया, इस मौके पर सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, महामंत्री मनीष बैद, महावीर जयंती के प्रधान संयोजक अशोक जैन नेता, कार्यकारिणी सदस्य चेतन जैन निमोडिया, भारतभूषण जैन उपस्थित रहे।
इस मौके पर माननीय मुख्यमंत्री को भगवान महावीर की फोटो भेट कर स्वागत व सम्मान किया, इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा क्षमावाणी
समारोह-2024 के मौके पर सभा के लिए भूमि आवंटन करने की की गई घोषणा के सम्बन्ध में शीघ्र कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देश प्रदान करने की मांग की
रक्तदान शिविरों का आयोजन कर दिया मानवता का संदेश
सभा के उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा एवं मुख्य संयोजक रक्तदान राजीव पाटनी ने बताया कि भगवान महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर प्रथम चार चरणों में मानव सेवार्थ 32 स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाये गये,रक्तदान शिविर के मुख्य संयोजक राजीव पाटनी ने बताया कि पंचम चरण में 25 रक्तदान शिविरों का आयोजन 28 मार्च से 30 मार्च के दौरान किया जाएगा।एकत्रित रक्त को जरुरतमंद रोगियों को उपलब्ध करवाया जाएगा,निकलेगी विशाल शोभायात्रा – पहली बार शामिल होंगे 24 तीर्थंकरों के 24 रथ महावीर जयंती समारोह के प्रधान संयोजक अशोक जैन नेता ने बताया कि भगवान महावीर के 2625 जन्म कल्याणक दिवस (मुख्य जयन्ती दिवस) के दिन सोमवार, 30 मार्च को मनिहारों का रास्ता स्थित महावीर पार्क से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जो रामलीला मैदान पहुचकर धर्म सभा में परिवर्तित हो जाएगी। शोभायात्रा में पहली बार 24 तीर्थंकरों के 24 रथ शामिल होगे जिन पर श्री जी विराजमान होकर शोभायात्रा में चलेंगे। प्रत्येक रथ पर पांच मुख्य पात्र बैठेंगे।
विनोद जैन कोटखावदा एवं अनिल छाबड़ा ने बताया कि शोभायात्रा में
भगवान महावीर के जीवन चरित्र को प्रदर्शित करने, उनके सिद्धांतों को जन- जन तक पहुंचाने के लिए झांकियों सहित लवाजमा, बैण्ड बाजा, महिला मण्डल, स्कूलों के छात्र-छात्राएं, भजन मण्डलिया एवं श्रद्धालु गण नाचते गाते शामिल होगे उक्त शोभायात्रा के लिए भानू छाबड़ा को परामर्शक एवं अनिल छाबडा को मुख्य संयोजक बनाया गया है,शोभायात्रा समिति में जिनेन्द्र जैन जीतू, मनीष सोगानी, प्रिया बडजात्या, पूनम चांदवाड को संयोजक बनाया गया है,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप जैन एवं मंत्री यशकमल अजमेरा के मुताबिक धर्म सभा में आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ, आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज ससंघ सहित अन्य दिगम्बर जैन संतों के मंगल प्रवचन, झन्डारोहण, स्मारिका का विमोचन, श्री जी के कलशाभिषेक, शांतिधारा सहित कई आयोजन किये जाएगे।
सभा के संयुक्त मंत्री आर. के. जैन एवं कोषाध्यक्ष अमर चन्द दीवान खोराबीसल ने बताया कि भगवान महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर राजस्थान जैन सभा जयपुर द्वारा महावीर जयंती स्मारिका के 61 वें अंक का प्रकाशन किया जाएगा। इसके लिए यशकमल अजमेरा को प्रबन्ध सम्पादक बनाया गया है।

राजाबाबू गोधा जैन महासभा मिडिया प्रवक्ता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here