भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर विशाल शोभा यात्रा मैं उमड़े अपार जैन बंधु

0
7

आसपास के गांवों
के लोग भी शोभायात्रा में पहुंचे
नैनवा जिला बूंदी 10 अप्रैल गुरुवार
भगवान महावीर के 2624 वे जयंती महोत्सव पर प्रातः काल 5:00 बजे अग्रवाल जैन बड़े मंदिर से प्रभात फेरी पूरे नगर में भ्रमण करती हुई युवा संगठन के तत्वाधान में निकाली गई
प्रातः 9:00 बजे दिगंबर जैन कोटिया जी के जैन मंदिर से भव्य शोभा यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें गाजे बाजे हाथी घोड़े बगिया अनेक यंत्रों सहित श्री महावीर भगवान रथ मे विराजमान थे जिनके दाएं बाएं चवर डुलाने वाले भक्त चवर ढुला रहे थे
दो हाथियों पर शोधर्म इंद्र इंद्राणी परिवार सहित दो बगिया में भी इंद्र इंद्राणी दो घोड़े पर केसरिया ध्वज लेकर सबके आगे शोभायात्रा में चल रहे थे
नैनवा के 10 मंडलों द्वारा यह विशाल शोभायात्रा अद्भुत रूप में निकाली गई थी
वर्धमान महिला मंडल ,सरावगी
महिला मंडल, विशुद्ध वर्धिनी महिला मंडल ,आदिनाथ महिला मंडल , बघेरवाल महिला मंडल , त्रिशला महिला मंडल , नेमी राजुल महिला मंडल जिन शासन प्रभावना
बालिका मंडल ,और जैन युवा संगठन मंडल
महिलाओं की सभी मंडलों की वेशभूषा बहुत ही सुंदर- सुभोषित थी पुरुष वर्ग सफेद ड्रेस में सुभाषित
शोभा यात्रा 9:30 पर दिगंबर जैन कोटिया के मंदिर से भगवान महावीर के जयकारों के साथ
प्रारंभ होकर गढ़ चौक सदर बाजार बड़े जैन मंदिर दपोला मार्ग गढ़पोल दरवाजा से शहीद भगत सिंह चौराहा बस स्टैंड होते हुए पांडूक शीला पर पहुंचा
शोभा यात्रा पर रास्ते में जगह-जगह पर अन्य लोगों द्वारा भी पुष्य वर्षा अपने मकान के ऊपर से की गई
रास्ते में जगह-जगह पर पेयजल जूस गने का जूस आने जाने वाले सभी लोगों को फल भेंट किए गए
महिला मंडलों की सभी महिलाओं द्वारा पूरी शोभायात्रा में नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई जो अद्भुत थी
सरावगी की महिला मंडल
बघेरवाल महिला मंडल
अग्रवाल महिला मंडल लिबास अद्भुत था
पूरी शोभायात्रा में अपनी अनोखी छटाये भगवान की नृत्य की प्रस्तुतियां अद्भुत रही
दुर्गेश गायक कलाकार द्वारा नए-नए भजनों की प्रस्तुतियां दी गई
जैन युवा संगठन द्वारा संपूर्ण बाजार में मंडलो के सदस्यों द्वारा भगवान महावीर के गुणगान गए गए नृत्य की प्रस्तुतियां दी
पाडूक शीला पर भगवान के अभिषेक हुए दोपहर को 1:00 बजे तीज के चबूतरे पर भगवान महावीर का मंडल विधान संपन्न होगा
शाय काल भगवान के अभिषेक माल बोली के पश्चात वापस शोभायात्रा सदर बाजार होते हुए अग्रवाल दिगंबर जैन मंदिर पर पहुंचेगा

दिगंबर जैन समाज प्रवक्ता
महावीर कुमार जैन सरावगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here