भगवान महावीर के जन्म- कल्याणक के उपलक्ष में निकली प्रभात फेरी

0
4

भगवान महावीर के जन्म- कल्याणक के उपलक्ष में निकली प्रभात फेरी

गुवाहाटी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शनिवार से शुरू हुए इस तीन दिवसीय महोत्सव के प्रथम दिन शनिवार को पंचम तीर्थंकर सुमतिनाथ भगवान का निर्माण कल्याणक महोत्सव मनाया गया। द्वितीय दिन रविवार को स्थानीय फैंसी बाजार स्थित श्री दि.जैन(बड़ा) मंदिर से प्रातः 6:00 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में सकल दिगंबर जैन समाज के पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रभात फेरी बड़ा मंदिर से होते हुए एम एस रोड स्थित भगवान महावीर धर्म स्थल में पहुंची जहां सामूहिक रूप से एक घंटे का नमस्कार महामंत्र पाठ किया गया। प्रचार- प्रसार के सह- संयोजक सुनील कुमार सेठी ने बताया कि संध्या 6:30 बजे नमामि जिनवरम- अध्यात्मज्ञान के वीर के नाम पर आकर्षक भक्ति संगीत की सांस्कृतिक संध्या श्री दिगंबर जैन महिला समिति की सदस्यों द्वारा प्रस्तुत की गई। जिसमें आठगांव, केदार रोड , पांडू , रिहाबाड़ी , दिसपुर आदि चैत्यालयों के कार्यकारणी के सदस्य उपस्थित थे। प्रचार -प्रसार के मुख्य संयोजक ओम प्रकाश सेठी ने बताया कि इस तीन दिवसीय महोत्सव का समापन सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ होगा। दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष महावीर जैन (गंगवाल) ने सभी सदस्यों को भगवान महावीर के उपदेश और जैन धर्म के सिद्धांत सत्य-अहिंसा, अपरिग्रह , आचार्य और ब्रह्मचर्य वाणी से प्रेरित होकर इस जन्म- कल्याणक महोत्सव में भाग लेने का आह्वान किया है। यह जानकारी प्रचार- प्रसार के मुख्य संयोजक ओम प्रकाश सेठी एवं समाज के मंत्री वीरेंद्र कुमार सरावगी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी गई है।।।।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here