भगवान महावीर जयंती महोत्सव में दो आर्यिका का सानिध्य होने से उमड़ा अपार जैन समाज
भगवान की जयंती पर जगह-जगह मकानों के बाहर रंगोली सजाई गई शोभा यात्रा पर पुष्य वर्षा जगह-जगह की गई
नैनवा जिला बूंदी 30 मार्च सोमवार 2026
भगवान महावीर स्वामी के 2625 व जन्म जयंती महोत्सव पर आर्यिका 105 संगममती माताजी 105 आर्यिका विशेष मति माताजी का परम सानिध्य होने से संपूर्ण जैन समाज जय जयकारों के साथ शोभा यात्रा निकाली
बोलियां द्वारा शो इंद्र बनने का सौभाग्य महावीर कुमार पदम कुमार सुरेश कुमार मोडीका परिवार सारथी का सौभाग्य मोहनलाल कमल कुमार जैन मारवाड़ा कुबेर का सौभाग्य कैलाश चंद महावीर जैन देई वाले रहे
भगवान की शोभायात्रा कोटिया जी के जैन मंदिर से प्रारंभ हुई गढ़ चौक सदर बाजार मालदेव चौक दपोला गढ़पोल दरवाजा शहीद भगत सिंह सर्किल बस स्टैंड होते हुए पांडुशिला पर पहुंचा
वहां पर 1008 भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक हुआ
पंडित नरेंद्र कुमार शास्त्री सुनील जैन शास्त्री द्वारा संपादित कराया गया
शोभा यात्रा में 8 महिला मंडलों द्वारा अद्भुत नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई एक बालिका मंडल एक युवा मंडल जैन युवा संगठन जय घोष द्वारा भगवान महावीर की जय जयकार से ध्वनि गूंजायमान हुई हुई
शोभा यात्रा में अपार बैंड बाजे जय घोष हाथी घोड़े बगिया के साथ भगवान की शोभायात्रा निकाली गई
जैन समाज द्वारा ही नहीं अपितु अजेन परिवारों द्वारा अपने मकानों के बाहर महिलाओं ने अपने घर के बाहर शोभा यात्रा में पुष्य वर्षा की
खंडेलवाल सरावगी महिला मंडल बघेरवाल है महिला मंडल ने अद्भुत नृत्य की प्रस्तुति मनभावक दी
सभी महिला मंडलों की भगवान महावीर के गुणगान बहुत अद्भुत थी जगह-जगह पर भगवान के गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दीं
दोपहर को भगवान महावीर का मंडल विधान तीज चबूतरा पर संपन्न हुआ आर्यिका के सानिध्य में
अनेक जोड़ों ने बैठकर धर्म लाभ प्राप्त किया
शाय काल 5:30 भगवान का अभिषेक होकर शोभायात्रा वापस सदर बाजारों होते हुए कोटिया जी के जैन मंदिर पहुंचेगी
वहीं पर शोभा यात्रा का विसर्जन होगा
महावीर सरावगी जैन समाज प्रवक्ता नैनवा


















