भगवान का अभिषेक करने वाला बालक कभी बोतल नहीं छूएगा
/जैन संत प्रवचन केसरी विश्रांत सागर महाराज/
द्वारा
महावीर कुमार सरावगी जैन गजट संवाददाता सुरेश नगर दुर्गापुरा जयपुर
30 मार्च 2026
भगवान महावीर जयंती पर दिया गुरु ने उद्बोधन अनमोल
छतरपुर मेला ग्राउंड में भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर पूरे नगर को तोरण द्वार स्वागत द्वार रंगोली से सजाया गया
संपूर्ण जैन समाज ने गाजे-बाजे जय घोष महिला मंडलों द्वाराबीच-बीच में नृत्य की प्रस्तुतियां दीं जय जयकारों के साथ भगवान महावीर जयंती की शोभायात्रा निकाली
जैन संत प्रवचन केसरी विश्रांत सागर महाराज ने उद्बोधन में बताया
धर्म के संस्कार अपने घर से ही मिलते हैं जिसके पिता प्रतिदिन अभिषेक करते हैं वह बच्चा निश्चित रूप से भगवान का अभिषेक करेगा अभिषेक करने वाला बालक जिंदगी में कभी शराब की बोतल को छूएगा नहीं क्योंकि वह जानता है शराब नशीली बुरी वस्तु है भगवान का अभिषेक इन हाथों से करता हूं इस हाथों से शराब बुरी वस्तु में कैसे छू सकता हूं इसलिए जीवन भर शराब से दूर रहेगा
मुनि ने यह भी बताया कि जिस भक्त ने कमंडल पकड़ना सीख लिया वह पिछिका को पकड़ सकता है इसलिए पिछिका पकड़ने से पहले कमंडल पकड़ना सीख लो जिनवाणी की गिफ्ट सब गिफ्टों से कल्याणकारी मुनि ने बताई
अंतिम में जैन मुनि ने यह भी बताया की व्यापार भी पुण्य से चलता है बिना पुण्य से व्यापार में लाभ नहीं होगा धन तो धर्म से ही प्राप्त होता है बिना धर्म के धन अपने आप ही समाप्त हो जाता है सबसे ज्यादा पुण्य पूजा दान से होना मुनि ने बताया
ज्ञान धन पानी जितना निकलता है उतना ही ज्यादा बढ़ता जाता है इन तीनों का सही समय पर उपयोग करना लाभकारी है
.
,विशाल शोभा मे, गुरुवर के द्वार द्वार पर पाद प्रक्षालन किए गए, श्रद्धालुओं ने मंगल आरती की, जय जयकार के नारे पूरे शहर में गुंजायमान हुए छतरपुर में श्रद्धालुओं ने अपनी भक्ति गुरुदेव के चरणों में प्रेषित की एवं श्रद्धा और समर्पण का परिचय दिया, आप स्वयं एक झलक में देख सकते हैं, आज मुनि श्री के आहार सम्यक्त्व सागर जी के गृहस्थ अवस्था के घर पर हुए,
महावीर कुमार सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha













