इंदौर की गौरवशाली परंपरा
भगवान आदिनाथ से भगवान महावीर जन्म कल्याणक तक पदयात्रा
राजेश जैन दद्दू
इंदौर
मां अहिल्या की नगरी इंदौर की गौरवशाली परंपरा विगत वर्ष अनुसार इस वर्ष भी यह यात्रा आयोजित की जा रही है
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि यह पदयात्रा भगवान ऋषभदेव (आदिनाथ) जन्म कल्याणक 12 मार्च गुरुवार को स्कीम नं.78 स्थित जिनालय से प्रारंभ होकर
30 मार्च सोमवार भगवान महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर काँच मंदिर पर संपन्न होगी। इस ऐतिहासिक यात्रा में आचार्य अभिनंदन सागरजी और आचार्य वर्धमान सागरजी महाराज के सुयोग्य शिष्य अंतर्मुखी पूज्य मुनिश्री पूज्य सागरजी महाराज के पावन सान्निध्य में एव नगर में विराजित सभी आचार्य, मुनि, आर्यिका माताजी के शुभ मंगल आशीर्वाद से यह शोभायात्रा प्रतिदिन अलग अलग जिन मंदिर से शुरू होकर नगर के अधिकतम मंदिरजी से निकलेगी ।
यह यात्रा सभी मंदिर समिति , सामाजिक सांसद कीर्ति स्तंभ, महावीर ट्रस्ट,दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, इंदौर रिजन के सहयोग से निकाली जा रही है।
आयोजक –
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, इंदौर रीजन
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद कीर्ति स्तंभ
महावीर ट्रस्ट मध्यप्रदेश
आरोहण फाउंडेशन
बाहुबली अभिषेक मंडल
आचार्य विद्या सागर ज्ञान शाला ,वीर सेवा दल एवं क्षेत्रीय मंदिर कमेटी, महिला मंडल आदि। रिजन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी एवं संजय पापड़ी वाल सभी समाज जन से निवेदन किया कि प्रतिदिन पदयात्रा सम्मिलित होकर इस गौरवशाली परंपरा के निर्वहन के साक्षी बनें l














