बहुत से राजनीतिक दल कर रहे है, विद्यार्थियों को गुमराह- जसमेर
यमुनानगर, 18 जून (डा. आर. के. जैन):
काम्बोज समाज व पिछड़ा वर्ग के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व अन्य मौजिज व्यक्तियों की बैठक जिमखाना क्लब में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता शहीद उधम सिंह काम्बोज इंटरनेशनल महासभा सुनाम के महासचिव जसमेर काम्बोज ने की। बैठक में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में चल रहे विद्यार्थियों के धरने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जसमेर काम्बोज ने कहा कि विद्यार्थियों के धरने को कांग्रेस, इनेलो व जजपा और अन्य दलों ने राजनीतिक रूप दे दिया है, जोकि गलत है। शिक्षा के मंदिर में विद्यार्थियों पर राजनीति करना अच्छी बात नहीं है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की जायज मांगों को मान लिया है। बावजूद इसके इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डा. बी. आर. काम्बोज व अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले कुलसचिव डा. पवन कुमार को पद से हटाए जाने की अनुचित व निराधार मांग की जा रही है। धरने पर बैठे विद्यार्थियों के बीच जाकर नेता भडक़ाऊ भाषण दे रहे हैं, पिछड़ा वर्ग इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। विद्यार्थियों को भी यह समझना चाहिए कि विभिन्न दलों के यह नेता अपना राजनीतिक स्वार्थ साधने के लिए उनको माध्यम बना रहे हैं। यदि इन नेताओं को विद्यार्थियों के भविष्य की वाकई परवाह है तो फिलहाल उनको परीक्षाएं देने के लिए समझाएं, क्योंकि यह मासूम बच्चों के भविष्य का सवाल है। बैठक में उपस्थित सभी मौजिज व्यक्तियों ने निर्णय लिया कि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डा. बी. आर. काम्बोज व कुलसचिव डा. पवन कुमार के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की है कि इस मामले को अपने हाथों में लें और इस पर राजनीति न होने दें। दोनों ही पदों पर बैठे व्यक्ति साफ सुथरी छवि के हैं। विश्वविद्यालय व विद्यार्थियों के हितों लिए उन्होंने सराहनीय कार्य किए हैं। मौके पर सतीश चौपाल, एडवोकेट राम कुमार रादौरी, सुभाष गोविंद पुरा, सुशील कुमार, धर्मवीर दामला, सुभाष हाफिजपुर, संजीव काम्बोज जगाधरी, वेद काम्बोज दामला, प्रधान प्रवीण कुमार, मास्टर सतीश साबापुर, पवन कुमार बीहटा, अंकुश अकालगढ़, देवेंद्र मानकपुर, बीरबल मानकपुर, वीरेश काम्बोज, धर्मवीर काम्बोज, छोटू राम फतेहपुर, दिनेश फतेहगढ़ व अन्य मौजिज व्यक्ति उपस्थित रहे।
फोटो नं. 1 एच.
बैठक में भाग लेते संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य…………..(डा. आर. के. जैन)
चैरिटेबल ग्रुप के द्वारा जगाधरी कुष्ठ आश्रम में किया गया भोजन वितरण
यमुनानगर, 18 जून (डा. आर. के. जैन):
श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर के तत्वाधान में जैन चैरिटेबल ग्रुप के सहयोग से व सुनील जैन अंकुश जैन परिवारों के द्वारा जगाधरी कुष्ठ आश्रम में भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमन सोई ने की तथा संचालन राजीव सूद ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ णमोकार महामंत्र का उच्चारण कर किया गया। जितेन्द्र सोई ने जानकारी देते हुये बताया कि जैन चेरिटेबल ग्रुप द्वारा प्रभु की कृपा से अनेक प्रकार धार्मिक व सामाजिक कार्य किये जा रहे है, इसी श्रंखला में ग्रुप द्वारा हर रविवार को असहाय व जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित करने का निर्णय लिया है और इसी कड़ी में यह भोजन वितरण कार्यक्रम सुनील जैन अंकुश जैन परिवारों के सहयोग से आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के समाज सेवा कार्य किया जाना हर प्रकार से शुभ सिद्ध होता है, क्योंकि इस प्रकार से जरूरतमंद व्यक्ति तक अन्न का दाना पहुँचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर धर्म में निस्वार्थ भाव से मानव सेवा को ही सबसे उच्च सेवा कहा गया है और समाज में बहुत से ऐसे लोग है जिन्हें दो वक्त रोटी भी नसीब नहीं हो पाती है, ऐसे में भोजन वितरण कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ जाता है। पुनीत गोल्डी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों के लिये भोजन के रूप में सब्जी, रोटी व मिठाई की व्यवस्था की गई, जिसको लगभग 60 लोगों ने ग्रहण किया। उन्होंने समाज से आग्रह करते हुये कहा कि यह बहुत ही पुण्य का कार्य है और सभी समाजों के लोगों को इसमें सहयोग देना चाहिये तथा अपने जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ, बच्चों के जन्मदिन व अपनों की पुण्यतिथि आदि अवसरों पर सहयोग दें ताकि यह कार्य निरंतर चलाया जा सके। इस अवसर पर मुकेश नागपाल, राजीव सूद, प्रियंकल अग्रवाल, अमन भंडारी, पंकज वर्मा, के. के. जैन, ऋषभ जैन, भव्य जैन, पुनीत जैन, अंकुर जैन, पारस, अमन सोई, शिवम, अश्विनी, पारस मसान, रवि, सुनील गुप्ता आदि ने सहयोग दिया।
फोटो नं. 2 एच.
जरूरतमंदों को भोजन वितरित करते पदाधिकारी……………(डा. आर. के. जैन)