बहने मेरे देश की क्यों अबला कहलाए, शिक्षित होकर धन कमाकर वो सबला बन जाए..
महावीर इंटरनेशनल की विचार गोष्ठी में भाव विभोर हुई बहने
……………………………….
महावीर इंटरनेशनल की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी में 41वीर विराओं ने हिस्सा लिया। इस वर्ष के महिला दिवस की थीम गिव टू गेन पर मुख्य वक्ता मधु लोढ़ा, स्मार्ट गर्ल प्रोजेक्ट हेड राजस्थान,शिल्पा भादविया उप पुलिस अधीक्षिका तथा दीपिका दीक्षित साहित्यकार एवं मंच संचालिका ने अपने ज्वलंत विचारों एवं उद्धरणों से गोष्ठी में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम संयोजक अजीत कोठिया ने बताया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस विभाग की विविध महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर शिल्पा भादविया उप पुलिस अधीक्षिका ने विस्तृत चर्चा की। मधु लोढ़ा ने स्मार्ट गर्ल, कपल इंपावरमेंट, सास बहु संबंध तथा बेटियों के सशक्तिकरण पर बीजे इस पुणे की ट्रेनिंग गतिविधियों पर चर्चा की साहित्यकार दीपिका दीक्षित ने शिक्षा, आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण पर विशेष जानकारियां साझा करते हुए कहा कि मेरे देश की बहने अब अबला नहीं रहेगी वरन् शिक्षा प्राप्त कर धन कमाकर सबला बन जाएगी। समाज का समग्र विकास नारी के योगदान के बिना असंभव है।
प्रारंभ में वंदना बक्षी ने सभी का स्वागत किया।
बहु के साथ बहु बन कर जीने की अवधारणा पर सभी ने सहमति व्यक्त की। गोष्ठी को राजलक्ष्मी भंडारी, दीपा शिसोदिया, मंजू पोखरणा, संजय बेद, भुवनेश्वरी मालोंत, सुमेर सिंह कर्णावत, विमला रांका, नीलम लोढ़ा सहित कई संभागीयों ने संबोधित किया।
संचालन अजीत कोठिया ने किया आभार वंदना बक्षी ने व्यक्त किया।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha















