बारिश के मध्य भगवान महावीर के जयकारों से गूंज उठा कामवन कस्बा

0
2

बारिश के मध्य भगवान महावीर के जयकारों से गूंज उठा कामवन कस्बा
जैन समाज द्वारा भगवान महावीर जन्मकल्याणक पर निकाली भव्य रथयात्रा जगह जगह हुआ स्वागत
(कामवन) भगवान महावीर स्वामी भविष्य वेत्ता के साथ साथ दूरदृष्टि भी थे जिन्होंने 2600 वर्ष पूर्व जिओ और जीने दो एवं अहिंसा परमो धर्म जैसे महत्वपूर्ण सिद्धांत प्रतिपादित किए जिनकी वर्तमान में भी प्रासंगिकता नजर आती है। उक्त उद्गार भगवान महावीर स्वामी की 2625 वें जन्मकल्याणक रथयात्रा महोत्सव के शुभारंभ पर व्यक्त किये गए।
जैन समाज कामवन के महामंत्री संजय बोलखेड़िया ने बताया कि महावीर जन्मकल्याणक पर अलसुबह जैन धर्मशाला से कस्बे में विजयमती त्यागी आश्रम तक प्रभात फेरी निकाल कर महावीर भगवान के सिद्धांतों से परिचित कराया गया।
जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन लहसरिया के अनुसार मुख्य कार्यक्रम अम्बेडकर चोक स्थित जैन बगीची में णमोकार महामंत्र के जाप्य से प्रारम्भ हुआ।इस अवसर पर ध्वज वाहक सक्षम जैन, सौधर्म इंद्र भागचंद रिंकू जैन बड़जात्या व अन्य इंद्र पारस जैन,विजय जैन काली,मोहित जैन टीटू,मुकेश जैन पंसारी को सौभाग्य मिला।खजांची अशोक जैन,सारथी जिनेश जैन गौरव जैन परिवार,कुबेर इंद्र इंद्राणी सुभाष जैन पुष्पा जैन,इंद्राणी निर्मल जैन शिवा जैन परिवार को मौका मिला तो वही पालना झुलाई का सौभाग्य सत्येंद्र जैन राजेन्द्र जैन,धर्मचंद जैन परिवार को मिला। कार्यक्रम का कुशल संचालक दीपक जैन सर्राफ, संजय जैन बड़जात्या,संजय सर्राफ
विभिन्न समाजों ने किया स्वागत कोषाध्यक्ष मयंक जैन के अनुसार कामवन कस्बे की अनूठी परम्परा का निर्वहन करते हुए जाट समाज,सर्व ब्राह्मण समाज,खंडेलवाल समाज,अग्रवाल समाज,व्यापार महासंघ,जायन्ट्स ग्रुप कामवन,अपनाघर सेवा समिति सहित अन्य संघठनो ने भगवान की आरती उतार कर जैन समाज के पदाधिकारियों का स्वागत किया।जिससे आपसी समरसता का अनूठा वातावरण दिखलाई दिया।
बारिश में भी उत्साह भरपूर उपाध्यक्ष देवेंद्र जैन के अनुसार रथयात्रा के दौरान जब मेघ बरसने लगे तो युवा वर्ग का उत्साह और भी बढ़ गया,जैन धर्म व भगवान महावीर के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। रथयात्रा महावीर पार्क,वस स्टैंड,नगरपालिका,सदर बाजार होते हुए लाल दरवाजे पर समापन हुआ। इस दौरान जैन श्रावकों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों पर भगवान की आरती की। इस अवसर पर झांकियों,बेंड बाजो से सुसज्जित रथ पर भगवान विराजमान कर नगर विहार कराया गया। रथयात्रा में जैन समाज के सैकड़ो स्त्री,पुरुष,युवा व बच्चे सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here