बापूनगर से 18 तीर्थंकरों की जन्मभूमि वंदना के लिए एक यात्रीदल सायंकाल को रवाना हुआ l

0
1
भीलवाड़ा, 15 दिसंबर- को 18 तीर्थंकरों की जन्मभूमि वंदना यात्रा संघ के तत्वाधान में मुनि विभक्त सागर महाराज के आशीर्वाद से बापू नगर स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर से 25 यात्रियों का दल यात्रा के लिए प्रस्थान हुआ l
प्रचार संयोजक प्रकाश पाटनी ने बताया कि श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर के बाहर सभी यात्रीगण पहुंचे। जहां समाजजन एवं परिवारजनों ने यात्रियों के तिलक लगाकर माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया। लक्ष्मीकांत जैन, पूनम चंद सेठी, राजेंद्र सोगानी के नेतृत्व में 15 दिसंबर को सायंकाल 5:30 बजे 18 तीर्थंकरों की जन्म भूमि यात्रा वंदना के लिए पदम प्रभु भगवान के दर्शन कर जयकारों के साथ रवाना हुए l यात्रा तिजारा, बड़ागांव, हस्तिनापुर, अहिक्षैत्र, बटेश्वर, कंम्पिला, अयोध्या, रतनपुरी, श्रावस्ती, बनारस, सिहपुरी, सारनाथ, चंद्रपुरी, काकन्दी,इलाहाबाद, कौशाम्बी, प्रभास गिरी, फिरोजाबाद, मथुरा, महावीर तीर्थ क्षेत्र यात्रा करते 26 दिसंबर को प्रातः भीलवाड़ा लोटेंगे।
लक्ष्मीकांत जैन ने बताया कि बापू नगर दिगंबर जैन समाज से पहली बार 11 दिनों की यात्रा होगी। यात्रियों में उत्साह उमंग देखते ही बनता है।
     प्रकाश पाटनी
              संवाददाता जैन गजट
               भीलवाड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here