बापू नगर में श्रुत पंचमी महोत्सव मनाया

0
29
लवाड़ा, 11 जून- बापू नगर स्थित श्रीपदम प्रभु दिगंबरजैनमंदिर में श्रुतपंचमी महोत्सव मनाया गया।
 प्रकाश पाटनी ने बताया कि प्रातः श्रीशांतिनाथ एवं श्री पार्श्वनाथ भगवान पर श्रावकों ने बारी-बारी से अभिषेक करने के बाद चांदमल जैन, राजेंद्र सोगानी, पूनमचंदसेठी, सोनू जैन ने शांतिधारा  की। इस उपरांत श्रुत पंचमी का अर्ग समर्पण किया गया। सभी महिलाओं ने अपने सिर पर जिनवाणी रखकर पुरुष-युवा हाथों में जैन ध्वज लेकर जयकारों के साथ जुलूस निकला। पुरुष,महिलाएं जयघोष करते भक्ति गीतों के साथ मुख्य मार्ग से गुजर कर जुलूस मंदिर प्रांगण पहुंचा। जिनवाणी लिए मंदिर की परिक्रमा करते महोत्सव संपन्न हुआ।
 इस उपरांत श्रावक- श्राविकाओ ने पूजा-अर्चना कर अर्ग समर्पण किये ।
ट्रस्ट मंत्री पूनम चंद सेठी ने बताया कि आचार्य पुष्पदन्त एवं आचार्य भूतबली ने आज ही के दिन श्री षट्खन्डागम ग्रंथ की रचना को पूर्ण करके श्रुत परंपरा को आगे बढ़ाया। श्रुत पंचमी पर्व जिनवाणी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 इस अवसर पर बड़ी संख्या में  धर्मालुगण उपस्थित थे।
प्रकाशनार्थ हेतु।          प्रकाश पाटनी
                      प्रचार एवं संगठन मंत्री
                       भीलवाड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here