भीलवाड़ा, 15 मार्च- रिद्धि सिद्धि एंजॉय सिटी रिसोर्ट में बाहुबली जैन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित हुआ।
णमोकार मंत्र के पाठ द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रारंभ में देवेंद्र चौधरी, निर्मल जैन, विजय पपड़ीवाल, मोहित चौधरी, हेमंत चांदीवाल, सुधीर छाबड़ा के जन्म दिवस पर इनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। हिमांशु जैन, प्रवीण कासलीवाल, राजकुमार पाटनी, विजय पापड़ीवाल, देवेंद्र चौधरी, मनोज अजमेरा, मोहित चौधरी की शादी की सालगिरह पर एक दूसरे के गले में माला पहनाकर दर्शकों ने अभिवादन किया।
इस अवसर पर राजेंद्र जैन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस एवं जयकुमार कोठारी अध्यक्ष अजारदारान दिगंबर जैन मंदिर आमलियो की बारी को बाहुबली जैन वेलफेयर सोसाइटी का नया सदस्य बनाने पर सुरेंद्र छाबड़ा एवं राकेश पाटनी ने इनको माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्रीमती सुशीला छाबड़ा अध्यक्ष त्रिशला महिला मंडल को मनोनीत होने पर इनका सम्मान किया गया।
अध्यक्ष सुरेंद्र छाबड़ा ने सोसाइटी के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान संगीत पार्टी की मधुर स्वर लहरियों में महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। वीरेंद्र छाबड़ा व अशोक छाबड़ा ने संचालन किया। सचिव राजकुमार चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सोसाइटी के सदस्यों के परिवारजन उपस्थित थे।
प्रकाश पाटनी
प्रचार मंत्री
भीलवाड़ा












