बढ़ते ए क्यू आई लेवल (एयर क्वालिटी इंडेक्स) से भी ज्यादा खतरनाक है डिजिटल पॉल्यूशन—–प्रभुनाथ शाही सेवानिवृत फ्लाइट इंजीनियर

0
1

बढ़ते ए क्यू आई लेवल (एयर क्वालिटी इंडेक्स) से भी ज्यादा खतरनाक है डिजिटल पॉल्यूशन—–प्रभुनाथ शाही सेवानिवृत फ्लाइट इंजीनियर
…………………………………
महावीर इंटरनेशनल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पर आयोजित बेबीनार के मुख्य वक्ता प्रभुनाथ शाही, सेवानिवृत फ्लाइट इंजीनियर भारतीय वायुसेना चंडीगढ़ ने कहा की बढ़ते वायु प्रदूषण से भी ज्यादा खतरनाक डिजिटल प्रदूषण है। शाही महावीर इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया के संयोजन में आयोजित पर्यावरण वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। पौधा लगाओ पेड़ बनाओ नारा देते हुए शाही ने 5पी प्लानिंग, प्रिपरेशन, पार्टिसिपेशन, प्लांटेशन तथा प्रोटेक्शन को पौधे को पेड़ बनने तक की यात्रा की सफलता हेतु आवश्यक बताया। पर्यावरण सेवक ओर फौजी पौधेवाला नाम से प्रसिद्ध प्रभुनाथ शाही ने बताया की हमारी कथनी और करनी में एकरूपता होगी तभी पर्यावरण बचेगा। शाही ने पर्यावरण दरबार, पर्यावरण संसद ट्री एंबुलेंस, पौधों का अस्पताल, पर्यावरण चौपाल, पर्यावरण पाठशाला ओर पर्यावरण मंथन जैसे प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ पर लोगो को पर्यावरण संरक्षण के लिए सचेत करने की दिशा में कारगर उपाय किए हैं। आयोजन को संजय बेद, हेमा जैन, विमला रांका, सुमेर सिंह कर्णावत, पुष्पा चंडालिया, नीलम लोढ़ा, भुवनेश्वरी मालोंत, सी.पी. सिंह, विजया चौधरी, पूनम जैन तथा आरती मूंड ने संबोधित किया। स्वागत उद्बोधन जितेश जैन तथा सुभाष चंद्र जैन ने दिया। कार्यक्रम संचालन अजीत कोठिया ने किया आभार हितेश जैन ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here