*बड़े धूमधाम से श्री जी का मंगल विहार कर बॉडीगम जैन मंदिर के पहुंची शोभा यात्रा 👏 सुरेश चंद्र गांधी जैन समाज प्रवक्ता नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट 🙏 आज बॉडीगमा नगर मैं कुछ आठ माह पूर्व चोरी गई प्रतिमाएं पुनः प्राप्त होने पर परम पूज्य मुनी श्री सुधा सागर जी के मंगल आशीर्वाद सुयश प्रदीप भैया प्रतिष्टाचार्य सानिध्य से गला कोटा मध्य प्रदेश मैं पंच कल्याण प्रतिष्ठा मैं प्रतिष्ठित कर नोगामा नगर के आदिनाथ मंदिर में विराजमान थी, आज बड़े भक्ति भाव से बैंड बाजो के साथ विशाल जैन समूह महिलाएं केसरिया वस्त्रमें पुरुष सफेद वस्त्रमें नाचते गाते हुए गरबा नृत्य करते हुए तीनों प्रतिमाएं आदिनाथ मंदिर से विहार कराते हुए बोडीगामा नगर पहुंचे, जहां पर सभी धर्म प्रेमी बंधुओ ने श्रीजी की अगवानी की एवं अपने घरों के बाद रंगोली सजाकर बड़े भक्ति भाव से गरबा नृत्य करते हुए भगवान की स्तुति की बॉडीगमा मंदिर पहुंचने पर विशाल जैन समूह के सानिध्य में अभिषेक शांति धारा की गई अभिषेक शांति धारा करने का प्रथम सौभाग्य नानावटी रामनलालजी, लक्ष्मीलाल नानावटी एवं नानावटी सुभाष चंद्रजी को प्राप्त हुआ इस अवसर पर नौगामा बागीदौरा जोलना बांसवाड़ा कलिजरा, परतापुर घाटोल आनंदपुरी जोलना आदि की भक्तगण उपस्थित थे विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी, वीना दीदी के सानिध्य में शांति विधान के अर्घ्य चढ़ाए गए, उपस्थित सभी धर्म प्रेमी बंधुओ को वात्सल्य भोज कराया गया इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष लक्ष्मी लाल जैन रमलाल नानावटी सुभाष नानावटी पंकज नानावटी राजेश दोसी, दिलीप दोसी दिगंबर जैन समाज नौगामा अध्यक्ष विपुल पंचोली में आभार प्रकट किया इस अवसर पर रमनलाल नानावटी द्वारा पुलिस प्रशासन का भी आभार माना उक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha



















