अजमेर शहर में महावीर इंटरनेशनल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन आयोजित

0
2

अजमेर शहर में महावीर इंटरनेशनल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन आयोजित

शिविर में 76 लाभार्थियों ने लिया लाभ

फागी/अजमेर
संवाददाता
1 मार्च
अजमेर शहर में महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू, पद्मावती एवं विवेकानंद केंद्रों के संयुक्त तत्वावधान में 1 मार्च 2026 को चंडक हॉस्पिटल, मानसरोवर कॉलोनी, अजमेर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन आयोजित किया गया, कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली एवं रीजन–3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उक्त शिविर में कुल 76 लाभार्थियों ने विशेषज्ञ परामर्श का लाभ लिया, जिनमें 51 मरीज जॉइंट रिप्लेसमेंट तथा 25 मरीज न्यूरो सर्जरी से संबंधित समस्याओं के थे।
शिविर में कृष्णा शेल्बी हॉस्पिटल, अहमदाबाद के विशेषज्ञ चिकित्सकों — डॉ. दिगंत त्रिवेदी, डॉ. अंकुर महिंद्रू, डॉ. राज लिम्बानी (जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन), डॉ. कुलदीप वाला (न्यूरो सर्जन) तथा डॉ. मिहिर शाह (सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट) — ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। शिविर का शुभारंभ डॉ. विनीत चंडक एवं डॉ. सुधा चंडक द्वारा शेल्बी डॉक्टर टीम के स्वागत के साथ किया गया।
शिविर का समन्वय कृष्णा शेल्बी हॉस्पिटल, अहमदाबाद के मैनेजर (कॉरपोरेट डेवलपमेंट) रितेश मित्तल द्वारा किया गया,इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।
विशेष रूप से रीजन–3 के उपनिदेशक (स्वास्थ्य सेवाएँ) अमनदीप जैन तथा अजयमेरू केंद्र के प्रभारी – स्वास्थ्य सेवाएँ विजय जैन पांड्या की सक्रिय भूमिका एवं समन्वय उल्लेखनीय रहा, जिनके प्रयासों से शिविर की समस्त व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुईं।
शिविर में पंजीकरण डेस्क के संचालन में भावना प्रजापत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए व्यवस्थित रूप से मरीजों का पंजीकरण एवं मार्गदर्शन किया,इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के गजेंद्र पंचोली, कमल गंगवाल,अनिल लोढ़ा,विजय पांड्या,राजेश जैन, राज कुमार वर्मा, सर्वेश्वर महेश्वरी, निक्की जैन, निकिता पंचोली, मोनिका ढलवाल एवं ममता मालपानी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।
शिविर के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here