अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने की खुशी में वार्ड पार्षद ने बांटे दीपक

0
54

भिण्‍ड/ भगवान राम की जन्म भूमि उत्तरप्रदेश की पावन धरा अयोध्या जी में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है इस अवसर पर पूरे भारत में बहुत ही खुशी का माहौल है। इसी उपलक्ष्य में देश के कोने-कोने में दीपावली जैसा माहौल बनेगा। इस खुशी के अवसर पर भिंड नगर के वार्ड क्रमांक 34 के पार्षद मनोज जैन ने गरीब बस्ती होकर जोन में जाकर घरों में 5-5 दीपक बांटे। जिसमें सभी से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन किया कि आप भी भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के खुशी में घर-घर दीपक जलाएं भगवान राम जन जन के राम थे। इस अवसर पर पार्षद मनोज जैन, बल्लू जोशी, रामोतार जी, राजीब, संजीव, हर्षित आदि लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here