मंदिर का स्थापना दिवस एवं वार्षिक कलशाभिषेक समारोह में श्रीजी का कलशाभिषेक के साथ संपन्न हुआ।

0
2
मंदिर का स्थापना दिवस एवं वार्षिक कलशाभिषेक समारोह में श्रीजी का कलशाभिषेक के साथ संपन्न हुआ।
पालकी में श्रीजी विराजमान को श्रावकों ने अपने कंधों में ढोते हुए शोभायात्रा निकाली।
भीलवाड़ा, 12 नवंबर- बापूनगर स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में मंदिर स्थापना दिवस एवं वार्षिक कलशाभिषेक समारोह उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ।
प्रचार मंत्री प्रकाश पाटनी ने बताया कि प्रातः मूल नायक पदम प्रभु भगवान सहित सभी प्रतिमाओं पर श्रावकों ने 108 रिद्धि मत्रों के उच्चारण से महामस्तकाभिषेक किया। बाद में चांदमल जैन एवं राजकुमार शाह ने पदमप्रभु, लक्ष्मीकांत जैन ने आदिनाथ, शिखर चंद जैन ने मुनिसुव्रतनाथ भगवान पर शांतिधारा की। अन्य प्रतिमाओं पर भी शांतिधारा की गई। भक्ति संगीत के साथ सामूहिक रूप से पदम प्रभु भगवान की पूजा- अर्चना कर अर्ग समर्पण किये। महिलाओं ने भक्ति नृत्यकिया।
 इस उपरांत दिन के 12:30 बजे मंत्रोचार से शांतिनाथ भगवान को पालकी में विराजमान किया। श्रावक धोती दुपट्टा मुकुट हार पहन पालकी को अपने कंधों पर लेकर शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ हुई। आगे केसरिया वस्त्र में महिलाएं भगवान के 16 स्वपन्नो की तखक्तियां लिए, पुरुष श्वेत वस्त्र में दुपट्टा पहने हाथों में जैन ध्वज लिए भगवान के संदेशों को गूंजायमान कर रहे थे। बैंडबाजो की स्वर लहरियों में श्रावक श्राविकाएं नृत्य कर रही थी। जगह-जगह  अपने घरों के बाहर परिवारजन श्रीजी की आरती कर रहे थे। श्रीजी की शोभायात्रा विभिन्न मार्गो से गुजरते पुनः मंदिर पहुंची।
दिन के 2:00 बजे वार्षिक कलशाभिषेक  समारोह की शुरुआत में दीप प्रज्वलन कर महिलाओं ने मंगलाचरण किया। व श्वेता व आरोही ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जैन ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान ओम प्रकाश पाटनी, अनिलकुमारसेठी, लक्ष्मीकांत जैन, राजेंद्र सोगानी ने प्रतिभावान छात्र ऋषभजैन, शुभम जैन, नेहा जैन, प्रखर जैन, राहुल जैन, आदिश पाटनी, रिशिता जैन, आरवीजैन, तनुज जैन एवं पांच उपवास करने वाले त्यागी व्रतियों में श्रीमती कल्पना सोगानी को माल्यार्पण कर तिलक लगाकर दुपट्टा पहनाकर मोमेंटो देकर सम्मानित किया। समाज के उत्कृष्ट सेवापदाता प्रकाशपाटनी, राकेश बेघेरवाल, ताराचंद झांझरी, ताराचंद अग्रवाल, चंयक जैन ,मनन शाह को सम्मानित किया।
बाद में अभिषेक पाठ द्वारा श्रावकों ने श्रीजी पर कलशाभिषेक किया। जयकारों से सारा वातावरण को गूंज उठा।सभी ने गांधोदक लेकर धन्य हुए। समारोह का संचालन पूनम चंद सेठी ने किया। सायंकाल 108 दीपों से जिनेंद्र देव की भक्ति- भाव से महाआरती की।
       प्रकाश पाटनी
            प्रचार एवं संगठन मंत्री
             भीलवाड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here