“अष्टान्हिका महापर्व के उपलक्ष्य में” *सिद्धचक्र महामंडल विधान का भक्तिमय हुआ आयोजन*

0
1
Oplus_132096

*गुवाहाटी।* स्थानीय भगवान महावीर धर्म स्थल में इन दिनों धर्ममय और आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त है। श्री दिगंबर जैन पंचायत (गुवाहाटी) द्वारा अष्टान्हिका महापर्व के उपलक्ष में आयोजित पचीस मंडलीय सिद्धचक्र  महामंडल विधान का मंगलवार से भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ। जिससे समूचा क्षेत्र भक्तिरस में सरोवर हो उठा। इस अवसर पर फैंसी बाजार स्थित श्री दि.जैन(बड़ा) मंदिर से श्रीजी को पालकी में विराजमान कर गाजे-बाजे के साथ एमएस रोड स्थित आयोजन स्थल लाया गया। जहां श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा आदि के पश्चात विधानाचार्य बा.ब्र.संजीव भैया (कटनी)द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं मंगलाचरण के साथ  विधान का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ झूमरमल- पन्नालाल गंगवाल परिवार द्वारा झंडारोहण के साथ हुआ। प्रचार -प्रसार के सहसंयोजन सुनील कु.सेठी ने बताया कि संगीतमय वातावरण में विधान प्रारंभ हुआ और इंद्रों द्वारा प्रस्तुत भक्ति नृत्य ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। संयुक्त मंत्री जय कु. छाबड़ा ने बताया कि भजनों की मधुर-धुन पर श्रद्धालु भक्ति नृत्य में झूम उठे और पूरा धर्म स्थल धर्म एवं आस्था के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में मंडप/ मंच एवं दीप प्रज्वलन करने का सौभाग्य स्वर्गीय कंवरीलाल सेठी एवं स्वर्गीय सुमेरमल छाबड़ा की पुण्य स्मृति में सेठी एवं छाबड़ा परिवार द्वारा किया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं  श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से हुआ। इस सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन आगामी 3 मार्च को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ होगा। यह जानकारी प्रचार- प्रसार के मुख्य संयोजक ओम प्रकाश सेठी एवं सहसंयोजक सुनील कुमार सेठी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी गई है ।।।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here