आशीर्वाद जहाँ होता है, वहाँ सफलता स्वतः पथ बना लेती है।

0
3

श्री गजराज जैन गंगवाल जी को परम सौभाग्य प्राप्त हुआ कि उन्हें
णमोकार तीर्थ के प्रणेता,

परम पूज्य ज्ञानयोगी प्रज्ञाश्रमण सारस्वताचार्य देवनंदी जी ‘गुरुदेव’ का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

गुरुदेव ने अपने दिव्य सान्निध्य में श्री गजराज जी को महासभा एवं धर्मकार्य में सक्रिय रहने, समर्पित भाव से समाजसेवा करते रहने तथा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा जैसे महायज्ञ में तन-मन-धन से सहभागिता हेतु प्रेरित किया।

गुरुदेव का यह आशीर्वचन न केवल व्यक्तिगत गौरव का विषय है, बल्कि सम्पूर्ण आयोजन समिति एवं समस्त जैन समाज के लिए भी एक धार्मिक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक बल का स्रोत है।

श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा (महाराष्ट्र प्रदेश) के पदाधिकारियों का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल अंतर्राष्ट्रीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु दिल्ली स्थित महासभा कार्यालय में पधारे।

श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा (महाराष्ट्र प्रदेश) के पदाधिकारी एवं महामहोत्स्व समिति णमोकार तीर्थ (महाराष्ट्र),श्री संतोष कुमार जी जैन (पेंढारी)नागपुर अध्यक्ष पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामोहोत्तव,श्री सुमेर कुमार जी काला (नासिक)राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, श्रुत संवर्धिनी महासभा के अध्यक्ष गजपंथा तीर्थक्षेत्र ट्रस्टी णमोकार तीर्थ, श्री संतोष जी काला- नांदेड़ ट्रस्टी णमोकार तीर्थ,
श्री भूषण जी कासलीवाल – चांदवड (नासिक) नगरध्यक्ष चांदवड नगरपालिका एवं ट्रस्टी णमोकार तीर्थ,श्री पवन जी पाटनी – नासिक अध्यक्ष एवं श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट सम्मानित ट्रस्टी,अंजनगिरि तीर्थ क्षेत्र तथा ट्रस्टी णमोकार,श्री विजय जी लोहडिया -नासिक कोषाध्यक्ष ट्रस्टी -णमोकार तीर्थ चांदवड नासिक पदाधिकारियों का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल 20 जून 2025 को दिल्ली स्थित महासभा कार्यालय में सादर उपस्थित हुआ तथा श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा दिल्ली, कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गजराज जैन गंगवाल जी को अंतर्राष्ट्रीय पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए आमंत्रित एवं भव्य सम्मान किया।

इस गरिमामय अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश महासभा के प्रमुख पदाधिकारियों ने महोत्सव की रूपरेखा, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा की तथा सभी श्रद्धालुओं एवं पदाधिकारियों से इस ऐतिहासिक आयोजन में सहभागिता करने का विनम्र अनुरोध किया।

दिल्ली स्थित श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गजराज जैन गंगवाल जी ने प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत किया एवं सभी से इस धार्मिक उत्सव को सफल बनाने के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here