* आर्यिका सत्यमती माताजी
का 40वाँ दीक्षा दिवस भव्य श्रद्धा एवं आस्था के साथ सम्पन्न हुआ
महावीर कुमार सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान
30 जनवरी 2026 शुक्रवार
अलीगढ़ जिला टोंक राजस्थान में माता जी का 40वाँ दीक्षा दिवस अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर अलीगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे* बाल ब्रह्मचारिणी प्रीति जैन बताया
। पूरे कार्यक्रम स्थल पर भक्ति संगीत, जयकारों और आध्यात्मिक वातावरण ने सभी को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई। वक्ताओं ने माता जी के दीक्षा दिवस, जीवन , त्याग, तपस्या एवं अनुशासन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
दिगंबर जैन संतो आर्यिका को
कड़ाके की सर्दी में पैदल विहार करके धर्म की ऐसी महान प्रभावना से करते हैं जिन्हें देखकर जैन नहीं अजैन भी इनको पूज्य मानता है
श्रद्धालुओं ने माता जी के चरणों में नमन कर अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की।
इस गरिमामयी अवसर पर टोंक ज़िले की जिला प्रमुख श्रीमती सरोज जी बंसल की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने माता जी को नमन करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में संस्कार, सेवा और संयम की भावना को सुदृढ़ करते हैं तथा युवा पीढ़ी को सही दिशा प्रदान करते हैं।*जैन संतों के नगर गांव में आने से बहुत बड़े उत्सव जैसे प्रोग्राम अजैन को भी देखने को मिलते हैं
इससे जैन धर्म के बहुत बड़ी प्रभावना होती है
दीक्षा दिवस के अवसर पर आगामी 2026 के चातुर्मास को लेकर विशेष भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अलीगढ़ समाज की ओर से माता जी से चातुर्मास हेतु विनम्र विनती की गई। साथ ही उनियारा (टोंक) से पधारे समाजजनों द्वारा भी 2026 के चातुर्मास के लिए विधिवत श्रीफल अर्पित कर माता जी से निवेदन किया गया। दो समाजों द्वारा किए गए इस निवेदन ने धार्मिक एकता, आपसी सौहार्द एवं श्रद्धा का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, प्रवचन एवं अन्य धार्मिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों, समाजजनों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं मंगल कामनाओं के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने माता जी के 40 वें दीक्षा दिवस को अपने जीवन के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा बताते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया।
संपूर्ण अलीगढ़ जैन समाज ने बताया ऐसा माताजी का उत्सव पहली बार देखने को मिला है
महावीर कुमार सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान

















