अरथूना में पांच दिवसीय फिजियोथेरेपी शिविर प्रारंभ: महावीर इंटरनेशनल के पुनीत कार्य की सराहना

0
1

अरथूना में पांच दिवसीय फिजियोथेरेपी शिविर प्रारंभ: महावीर इंटरनेशनल के पुनीत कार्य की सराहना
रिपोर्ट अजीत कोठिया डडूका द्वारा……………………….
……..महावीर इंटरनेशनल अरथूना के सौजन्य से पांच दिवसीय फिजियोथैरेपी शिविर का आयोजन दिनांक 7-4-2026 से 11-4-26 तक किया जा अरथूना में रहा है जिसमें जोधपुर से डॉक्टर रूपेश पवार फिजियोथैरेपिस्ट, अरथुना से डॉक्टर यशी जैन फिजियोथैरेपिस्ट एवं उनके सहयोगी राजवीर शेखावत एवं पूनम पवार के द्वारा विभिन्न गाँवो सेआए 80 रोगियों का उपचार किया गया । प्रातः शिविर का उद्घाटन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि वीर अजीत कोठिया, इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल, जैन समाज युवा महासभा अध्यक्ष कल्पित जैन विशिष्ट अतिथि तथा अध्यक्षता राजमल सोनी ने की।इस कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष राजमल सोनी सचिव दिलीप दोसी ,कोषाध्यक्ष केसरी मल दोसी ,उपाध्यक्ष गेंदालाल जैन,भगवती लाल पंचाल, समाजसेवी पंकज पाटीदार , तोलाचंद, डॉ. उज्जवल देवडीया , मानमलजैन ,धनपाल देवडिया,दिलीप देवड़िया, वैभव दोसी,मणिलाल पटेल , नितेश मेहता ,रमनलाल पंचाल, पुरुषोत्तम पंचाल, सुभाष सोनी, भरत कुमार दर्जी ने उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया। शिविर में 80 रोगियों का प्रथम दिन पंजीयन कर घुटने ओर कमर दर्द, कब्ज, सर्वाइकल पेन, सायटिका दर्द से राहत प्रदान की गई। इस अवसर पर इस शानदार स्वास्थ्य आयोजन के लिए अजीत कोठिया ने सभी की सराहना कर आमजन से इस सेवा का 5दिन तक लाभ उठाने आग्रह किया। संचालन सचिव दिलीप दोसी ने किया आभार केसरीमल दोसीने व्यक्त किया। शिविर में बहनों ने विशेष रुचि व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here