अरथूना में महावीर प्रवाह की नवीनतम प्रति भेंट की……………….

0
4

अरथूना में महावीर प्रवाह की नवीनतम प्रति भेंट की……………….
महावीर इंटरनेशनल के मुख पत्र महावीर प्रवाह के नाकोडा मंथन शिविर में लोकार्पित नवीनतम सेवा विशेषांक की प्रतियां राजकीय संस्कृत उ मा वि अरथूना में भेट की गई।
महावीर इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया ने प्रधानाचार्य डॉ संजय जैन और स्टॉफ को महावीर प्रवाह भेंट करते हुए नवीन शैक्षणिक सत्र हेतु शुभकामनाए दी। इस अवसर पर अजीत कोठिया ने आने वाले समय में महावीर इंटरनेशनल के माध्यम से विद्यालय हेतु कई सेवा कार्य संपादित करने की घोषणा की। आयोजन मे आकाश जैन, मीनाक्षी जैन, विमल कांत पंड्या, हर्षद कुमार ठाकुर, प्रेमजी बुनकर, रंजना पाटीदार तथा दिलीप सिंह चुंडावत उपस्थित थे। सभी गुरुजनों ने महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के पीड़ित मानवता सेवा कार्यों की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here