अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिन पर प्रसिद्ध समाजसेवी उत्तम कुमार पांड्या को किया सम्मानित

0
104

अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिन पर प्रसिद्ध समाजसेवी उत्तम कुमार पांड्या को किया सम्मानित

फागी संवाददाता
31 अक्टूबर
जयपुर सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में, उनकी जयंती के अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी उत्तम कुमार जैन (पण्ड्या ) को समाज के प्रति इनकी सेवाओं को देखते हुए लौह पुरुष एकता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उन्हें निम्नलिखित विभूतियों द्वारा सम्मानित किया गया —
१.निर्मल जैन सोगानी, पथ परिवहन निगम राष्ट्रीय समिति के सदस्य
२.सुधांशु जी कासलीवाल(अध्यक्ष,दिगंबर जैन मंदिर श्री महावीरजी)
३.निरंजन आर्य(मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार, सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि
४.न्यायमूर्ति परमआनंद झा प्रथम उपराष्ट्रपति (नेपाल सरकार)
५.डॉ. हुकमचंद गणेशिया(चांसलर, रोमा इंटरनेशनल कल्चर यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली) समारोह में उपस्थित रहे। इस खुशी में सारे सकल जैन समाज ने बहुत बहुत शुभकामनाएं प्रेषित कर मंगलमय भविष्य की कामना की है।

राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here