अंतर्मना दीक्षा दिवस पर शिक्षा अभियान
लगातार सात वर्षों से हर नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से पूर्व डेज द्वारा जैन समाज के बच्चों के लिए “अंतर्मना दीक्षा दिवस पर शिक्षा अभियान” के अंतर्गत राहत दर पर नोटबुक का वितरण की एक प्रेरणादायक पहल कि जा रही है। पिछले कई वर्षो से चल रहे इस अभियान की लोकप्रियता साल दर साल बढ़ती जा रही है, इस वर्ष भी नोटबुक फॉर्म लिंक खुलने के कुछ ही मिनटों में सभी नोटबुक बुक हो गई। समाज का यही विश्वास डेज ग्रुप को सभी सामाजिक कार्यों को करने कि निरंतर प्रेरणा देता है।
डेज के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में इस वर्ष की नोटबुक का विमोचन श्रीमती रीता जी काला के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।
डेज के अध्यक्ष मनीष पाटनी ने बताया कि हर वर्ष नोटबुक की संख्या को बढ़ाया जाता है ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक इसका लाभ पहुँच सके। उन्होंने यह भी बताया कि समाज के बच्चों के लिए अंतर्मना नोटबुक उनकी पसंद का केंद्र बन चुकी हैं। समाज के अभिभावकों का कहना है कि डेज ग्रुप द्वारा बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा यह अभियान बहुत ही सराहनीय और प्रेरणादायी है।














