अक्षय तृतीया के उपलक्ष पर इक्षु रेस का वितरण

0
139

गुवाहाटी : वैशाख शुक्ल तृतीया का विशेष दिन अक्षय तृतीया के रूप में अन्य धर्मो व परंपराओं में आयोजित किया जाता है।तो वही जैन धर्म में भी इस दिवस का विशेष महत्व है। इस दिवस पर श्रवण संस्कृति के युग का प्रारंभ हुआ था। यूं कहे कि दान के महत्व से समस्त संसार को परिचित कराया गया था। इस दिवस को दान पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। इस अवसर पर आज फैंसी बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन (बड़ा) मंदिर के बाहर श्री दिगंबर जैन पंचायत द्वारा इक्षु रस अर्थात गन्ने का रस का वितरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने ईक्षु रस ग्रहण कर पुण्यार्जन किया। जैन समाज के प्रचार प्रसार विभाग के मुख्य संयोजक ओम प्रकाश सेठी ने बताया कि जैन धर्म में इस दिवस को जहा दान पर्व के रूप में मनाया जाता है वही यूग परिवर्तन दिवस के रूप में भी देखा जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिवस सर्वक्षेष्ठ मुहूर्त के रूप में भी जाना जाता है। इस दिवस का कभी क्षय नहीं होता इसलिए इसे अक्षय भी माना जाता है। यह जानकारी समाज के प्रचार-प्रसार विभाग सहसंयोजक सुनील कुमार सेठी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here