अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन बघेरवाल संघ के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बने महेन्द्र हरसौरा

0
1

बूंदी, 23 अक्टूबर। अखिल भारत वर्षीय दिगम्बर जैन बघेरवाल संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी में संपन्न हुए। सभी प्रांतों से आए केन्द्रीय प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से समाजसेवी महेन्द्र जैन हरसौरा बून्दी को केन्द्रीय अध्यक्ष एवं रोहित धनोपिया सीए कोटा को महामंत्री चुना। मुख्य चुनाव अधिकारी विमल चौधरी ने दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। महेन्द्र हरसौरा पूर्व में भी बून्दी बघेरवाल प्रांत के अध्यक्ष रह चुके हैं।
महेन्द्र हरसौरा के अध्यक्ष बनने पर निवर्तमान अध्यक्ष नरेन्द्र खटोड़ एवं महामंत्री विमल मडिया ने स्वागत किया। इस अवसर पर बून्दी बघेरवाल प्रांत के अध्यक्ष महावीर धनोपिया, भोपाल प्रांत अध्यक्ष सुरेश पटवारी, मारवाड़ प्रांत अध्यक्ष विनोद जैन, चांदखेड़ी अतिशय क्षेत्र के अध्यक्ष हुकम काका, कोषाध्यक्ष गोपाल जैन सहित बघेरवाल समाज के विभिन्न प्रांतों से आए गणमान्य लोग मौजूद रहे। महेन्द्र हरसौरा के बघेरवाल संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बून्दी दिगम्बर जैन समाज में हर्ष व्याप्त है। भारतीय जैन संगठन के पदाधिकारियों एवं खण्डेलवाल सरावगी समाज के अध्यक्ष रविन्द्र काला ने महेन्द्र हरसौरा की राष्ट्रीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
रविन्द्र काला
जैन गजट संवाददाता,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here