अखिल भारतवर्ष दिगंबर जैन विद्वत्परिषद् के त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न
प्रो. अशोक कुमार जैन सर्वसम्मति से पुनःअध्यक्ष बने
अहमदाबाद।अखिल भारतवर्ष दिगंबर जैन विद्वत्परिषद् (रजिस्टर्ड) के त्रैवार्षिक चुनाव श्री पारसनाथ जैन बाड़ी, हाटकेश्वर ,अहमदाबाद में चुनाव अधिकारी प्राचार्य महेन्द्र कुमार जैन मुरैना की देखरेख में गरिमामय एवं सर्वसम्मत वातावरण में सम्पन्न हुए।
चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से प्रोफेसर अशोक कुमार जैन (वाराणसी) को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही संगठन के अन्य पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया गया, जिसमें कर्मयोगी प्रो. सुरेन्द्र जैन भारती (बुरहानपुर) को उपाध्यक्ष, प्रो. विजय कुमार जैन (नई दिल्ली) को कोषाध्यक्ष तथा विद्वत् श्री संजीव कुमार जैन (महरौनी) को महामंत्री बनाया गया।
इसी क्रम में डॉ. किरणप्रकाश जैन (सांगानेर) को संयुक्त मंत्री, डॉ. पंकज कुमार जैन शास्त्री (इंदौर) को प्रकाशन मंत्री, विद्वत् श्री अमित जैन शास्त्री (जबलपुर) को उपमंत्री एवं डॉ. सुनील कुमार जैन ‘संचय’ (ललितपुर) को प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रो. कमलेश कुमार जैन (जयपुर), ब्र. डॉ. धर्मेंद्र जैन (जयपुर), डॉ. संतोष (सीकर), डॉ. पुलक गोयल (जबलपुर), डॉ. ज्योति जैन (खतौली), विद्वत् श्री अशोक शास्त्री (इंदौर), प्राचार्य सतीश जैन (सांगानेर), डॉ. सुमत जैन (उदयपुर), डॉ. सतेन्द्र जैन (जयपुर), डॉ. राजेन्द्र चिन्तामणि (नागपुर), डॉ. अरिहंत जैन (मुंबई), विद्वत् श्री आकाश जैन (चौरई) एवं विद्वत् श्री जितेंद्र जैन (अहमदाबाद) को मनोनीत किया गया।
विशेष आमंत्रित सदस्यों में प्राचार्य महेन्द्र जैन (मुरैना), डॉ. प्रदीप (दमोह), डॉ. आशीष जैन (दमोह), विद्वत् श्री वैभव मैत्रेय (जालना), डॉ. अरिहंतशरण (बिलासपुर), डॉ. नीलम सराफ (ललितपुर), विद्वत् श्री आलोक शास्त्री (बड़ामलहरा/दिल्ली) एवं विद्वत् श्री नवीन बाबू जैन (झांसी) को शामिल किया गया।
नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों ने पूज्य उपाध्याय श्री सुदत्तसागर जी महाराज एवं प्रसन्नमना मुनि श्री प्रणुतसागर जी महाराज से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पार्श्वनाथ जैनवाड़ी, हाटकेश्वर एवं सम्यक्ज्ञान प्रभावना समिति द्वारा सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य बहुमान एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में विद्वत समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे तथा नवगठित कार्यकारिणी से संगठन की गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की आशा व्यक्त की गई।
कार्यकारणी की बैठक प्रोफेसर अशोक कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। रात्रि में परिषद का खुला अधिवेशन सम्पन्न हुआ, जिसमें विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर परिषद के सदस्यों ने अपने सुझाव-विचार रखे।
– डॉ सुरेंद्र जैन भारती














