अजीत कोठिया को मिला एम आई एफ अवॉर्ड 2026
================…….
महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसिल सदस्य, इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल तथा एम आई एफ वीर अजीत कोठिया को वागड़ जोन डूंगरपुर बांसवाड़ा द्वारा नवम संभागीय अधिवेशन तलवाड़ा में प्रतिष्ठित एम आई एफ अवॉर्ड 2026 प्रदान कर बहुमानित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौतम राठौड़, जोन चेयरमैन पृथ्वीराज जैन तथा समारोह गौरव राकेश मीणा ने कोठिया का माल्यार्पण, पगड़ पहनाकर, शाल ओढ़ाकर तथा चमचमाती एम आई एफ अवॉर्ड 2026की ट्रॉफी भेट कर सम्मानित किया। कोठिया की इस गौरवशाली उपलब्धि पर रामभरत चेजारा, मणिलाल सूत्रधार, सुंदरलाल पटेल, विष्णप्रसाद रावल, जगदीश वागड़िया, ललित पाटीदार, रणजीत सिंह सोलंकी, जगदीश जोशी, राहुल कलाल तथा कुलदीप वसीटा ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन तथा अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौतम राठौड़ ने नए सत्र में ई चौपाल के सफल संचालन हेतु अजीत कोठिया के द्वारा रोजाना किए जा रहे नवाचारों और चौपाल का नया स्वरूप देने की भूरी भूरी प्रशंसा की।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha














