अहाना कोठिया का जन्मदिन देव शास्त्र गुरु पूजा एवं अभिषेक करके मनाया ………..
फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया की पोती तथा कोठिया संयुक्त परिवार डडूका की तीसरी पीढ़ी के पहले बेटे अविन पुत्र वधू हीना कोठिया की बेटी अहाना कोठिया का जन्मदिन सादगी, दीप प्रज्वलन, श्रीजी के जलाभिषेक तथा देव शास्त्र गुरु पूजा जैसे संस्कारित आयोजनों के साथ मनाया गया। आज के अभिभावक जहां बच्चो के जन्मदिन बड़े बड़े होटलों में तड़क भड़क के साथ मनाते हैं वहीं अहाना कोठिया ने अपना जन्मदिन सादगी से देव शास्त्र गुरु की शरण में मना युवाओं के लिए एक नई मिसाल कायम की है। जहां पाश्चात्य संस्कृति के जन्मदिन आयोजन केंडल बुझा कर मनाए जाते हैं वहीं अहाना कोठिया ने अपने जन्मदिन पर मंगलमय दीप प्रज्वलन कर अपनी खुशियों में नई रोशनी, उमंग और उत्साह भर दिया। कोठिया संयुक्त परिवार डडूका के मुखिया बदामीलाल कोठिया, कमला देवी कोठिया , अजीत कोठिया, कुसुम कोठिया, अविन कोठिया, हीना कोठिया, अशोक कोठिया,सरिता, राजेन्द्र कोठिया, निशा, अनिल कोठिया, रजनी, , अंकिता, वरुण सारंगिया,पूर्वी हितेन जी, पहल, रौनक जी, दिशांत, शुभी, आयुष, निशि, नमन, अर्निका,जैनी, प्रतिनव, दियाना, कवीर सारगिया सहित सभी शुभचिंतकों एवं परिजनो ने तथा दिगंबर जैन समाज डडूका ने अहाना को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha