अतिशय क्षेत्र रत्नात्रय गिरि पावई में देवाधिदेव मूलनायक 1008 नमिनाथ भगवान का जन्म एंव तप कल्याणक महोत्सव विशेष धूमधाम से मनाया गया

0
7

भिंड से सोनल जैन की रिपोर्ट

भिंड नगर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अतिशय क्षेत्र रत्नात्रय गिरि पावई में दिनांक 1 जुलाई दिन सोमवार को मूलनायक नमिनाथ भगवान का जन्म एंव तप कल्याणक महोत्सव विशेष धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर मंदिर जी में भगवान नमिनाथ विधान का आयोजन किया गया ,विधानोपरान्त वात्सल्य भोज संजीव जैन सचिव गोलालारिय समाज सेवा समिति एंव राजीव जैन (मोनू मुरार) सहसचिव की ओर से कराया गया, विधान द्रव्य पुण्याजर्क सुरेश जैन नरेंद्र जैन एम्बुलेंस रहे
मूलनायक नमिनाथ भगवान का प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य पारस जैन (बरोही) समाज सेवा समिति उपाध्यक्ष एंव शान्तिधारा पुण्याजर्क आलोक जैन पारस मेडिकल स्टोर एंव पंकज जैन कोषाध्यक्ष समाज सेवा समिति रहे
इस पुनीत अवसर पर गोलालरे समाज अध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन पोस्ट ऑफिस महिला अध्यक्ष मंजू जैन सोनागिरि न्यास अध्यक्ष अनिल जैन ऋषभ जैन दिल्ली डाक्टर विजय जैन गोरमी सोनल जैन पत्रकार अतिशय क्षेत्र परम संरक्षक प्रमोद जैन सर्राफ अतिशय क्षेत्र अध्यक्ष रमेश चंद्र जैन ठेकेदार सहित अनेकानेक साधर्मी बंधुऔ ने कार्य क्रम में उपस्थित होकर सातिशय पुण्य अर्जित किया, कार्यक्रम संचालन अतिशय क्षेत्र अध्यक्ष विजय जैन जमसारा विधान संचालन राजीव जैन ने किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here